जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन परिसर में आजादी के 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर यूनियन के महामंत्री आरके सिंह राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दिये। इस दौरान टाटा मोटर्स के ईआर एवं सीएसआर हेड सौमिक रॉय, यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, सीएसआर पदाधिकारी एलेन जोसेफ समेत यूनियन के तमाम पदाधिकारी , कमेटी मेंबर एवं आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य मौजूद थे। ईआर हेड सौमिक रॉय ने अपने संबोधन में यूनियन एवं प्रबंधन के आपसी तालमेल , मजदूरों की एक जुटता एवं परस्पर सहयोग से कंपनी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की वचनबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि हम सब 77 वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं इसके लिए हमारे पूर्वज एवं परिवार के लोग बधाई के पात्र हैं। उन्होंने सबों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।
महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि हम सब ऐसे वाहन भी बनाते हैं जिसका इस्तेमाल सेना द्वारा किया जाता है। अर्थात प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप से देश सेवा में हम सबों का भी योगदान है जो हमें गौरवान्वित करता है। उन्होंने यूनियन के उपलब्धियों व प्रबंधन के सहयोग पर भी प्रकाश डाला।

अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने सबों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी । उन्होंने संविधान का सम्मान करते हुए देश सेवा को सर्वोपरी मानने की सलाह दी। कार्यक्रम का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन एस सैनी ने किया।
