जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष अंसार खान के नेतृत्व में क्रॉस रोड नंबर 14 स्थित डॉक्टर जाकिर हुसैन स्कूल में वोट पर्ची तैयार कर घर-घर वितरण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की। साथ ही लोगों को समझाया गया कि वे मेयर पद की प्रत्याशी सुधा गुप्ता को 11वें नंबर पर गुलाबी पर्ची, कारपेट के चुनाव चिन्ह पर अपना बहुमूल्य मत दें।

वोट पर्ची तैयार करने एवं वितरण अभियान में स्कूल के संस्थापक मोहम्मद इरफान अंसारी, शिक्षक मोहम्मद फैज, जिला कांग्रेस सोशल मीडिया अध्यक्ष राजकुमार वर्मा, जिला कांग्रेस महासचिव शमशेर आलम, जिला सचिव रविंद्र मौर्य, मोहम्मद कैफ, मोहम्मद यूसुफ, मोहम्मद आरजू खान, मोहम्मद आदिल खान तथा मोहम्मद दानिश मौर्य सहित अन्य कार्यकर्ता सक्रिय रूप से शामिल रहे।
नेताओं ने कहा कि क्षेत्र में विकास, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी को विजयी बनाना ही अभियान का उद्देश्य है।
