जमशेदपुर। फागुन महीना आते ही होली गीतों से बाजार, गली मुहल्लों में गीत गूंज उठने लगा है। इस वर्ष होली में तीखा म्यूजिक जेएसआर चैनल ने सलवारवा भीग जाइ ए जीजा में स्वर सृस्टि भारती व दीपू राजा ने दिया है, गीत छोटन छाया, संगीत रौशन रॉक ने दिया है।वही दूसरी पापाराता अंगे अंग जीजा जी में स्वर खुशी कक्कर एवं आनन्द पांडेय,गीत कुंदन पांडेय, म्यूजिक नीलेश शर्मा ने दिया है। वही तीसरा होलिया में फीस लेबू का में स्वर तान्या झा व विकेश सहाय ने दिया है जबकि इस गीत को पत्रकार काउंसलर बिजेन्द्र कुमार ने लिखा है। म्यूजिक बच्चू बिहारी ने दिया है।
इस एल्बम में आकांक्षा वर्मा एवम जय ने मुख्य भूमिका निभाया है जबकि मेकअप सादिया शाहिद है। इस एल्बम की शूटिंग आरा में रवि कांत यादव के नेतृत्व एवम जमशेदपुर में दुलाल चंद पति, राहुल राय के देख रेख में कई गई है। इस चैनल में स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता दी जाती है। पूरी तरह जीजा साली भाभी पर हंसी मजाक से भरपूर तीनो गीत को तीखा म्यूजिक जेएसआर चैनल पर जारी कर दिया गया है, जिसका भोजपुरिया लोग के साथ अन्य भाषियों ने गीतों को खूब सराहना कर रहे हैं।
