गिरिडीह : नगर निगम चुनाव के बाद गिरिडीह में तनाव का माहौल बना हुआ है। मतदान समाप्ति के कुछ घंटों बाद वार्ड-16 में हुई मारपीट और गोलीबारी की घटना ने प्रशासन की नींद उड़ा दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन कर जांच शुरू कर दी है।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.31.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.36.37
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.34.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.46
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.16
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.33
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.45
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.05.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.07.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06
डीएसपी मुख्यालय नीरज कुमार सिंह की अगुवाई में गठित टीम में एसडीपीओ सदर जीतवाहन उरांव और डीएसपी कौशर अली को शामिल किया गया है। टीम ने मौके पर पहुंचकर फायरिंग से जुड़े साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर छापेमारी शुरू कर दी है।
इस बीच, झारखंड पुलिस के आईजी सुनील भास्कर ने गिरिडीह पहुंचकर डीसी रामनिवास यादव और एसपी डॉ. बिमल कुमार के साथ देर रात तक बैठक की। बैठक में पूरी घटना की समीक्षा करते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके बाद तत्काल प्रभाव से नगर थाना प्रभारी ज्ञान रंजन को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उनकी जगह रतन कुमार सिंह को नया थाना प्रभारी बनाया गया है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सोमवार को मतदान शुरू होने के करीब एक घंटे बाद वार्ड-18 में भी झड़प हुई थी, जिसे प्रशासन ने शांत करा दिया था। हालांकि, मतदान समाप्त होने के बाद शाम में फिर से दो गुटों में भिड़ंत हो गई, जो हिंसक रूप ले ली। इस दौरान गोली चलने से दो लोग घायल हो गए।
गोलीबारी की खबर फैलते ही स्थानीय लोग राजू खान के नेतृत्व में सड़क पर उतर आए और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मामले की जानकारी मिलते ही डीसी और एसपी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने की कोशिश की। प्रदर्शनकारियों ने इस घटना का आरोप शिवम और उसके समर्थकों पर लगाया। देर रात तक सड़क जाम रहा, लेकिन पुलिस की तत्परता और कार्रवाई के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम हटा लिया। आईजी ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि इस मामले में शामिल हर व्यक्ति की पहचान कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।