जमशेदपुर। झारखण्ड क्षत्रिय युवा संघ की ओर से गुरुवार को होटल दयाल इंटरनेशनल में प्रेस वार्ता आयोजित कर आगामी 9 मई को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 487वीं जयंती धूमधाम से मनाने की घोषणा की गई। प्रेस वार्ता को संघ के केंद्रीय सचिव सह कार्यक्रम संयोजक अमित सिंह, महामंत्री कुमार प्रभाकर सिंह, वरीय उपाध्यक्ष राजीव सिंह ‘बबलू’, उपाध्यक्ष जयंत विक्रम सिंह, रवि सिंह, सुखदेव सिंह, हेमंत सिंह एवं अभिषेक सिंह ने संयुक्त रूप से संबोधित किया।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.31.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.36.37
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.34.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.46
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.16
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.33
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.45
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.05.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.07.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06
संघ पदाधिकारियों ने बताया कि 9 मई को मरीन ड्राइव स्थित महाराणा प्रताप चौक पर सुबह कार्यक्रम की शुरुआत पांच पुरोहितों द्वारा शंखनाद के साथ होगी। इसके बाद उपस्थित श्रद्धालु एवं विभिन्न इकाइयों के सदस्य महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इस दौरान झारखण्ड क्षत्रिय संघ, युवा संघ एवं महिला संघ की 27 इकाइयों की समितियां भगवा ध्वज के साथ जयघोष करते हुए कार्यक्रम में शामिल होंगी।
संघ की ओर से शहर के सभी हिंदू समाज, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, विभिन्न जाति समूहों के प्रमुख लोगों एवं आम जनता को कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया है। प्रेस वार्ता में बताया गया कि जयंती के अवसर पर सुबह 10 बजे से महाराणा प्रताप चौक पर संगोष्ठी का आयोजन भी किया जाएगा। इसमें शहर के प्रख्यात शिक्षाविद एवं इतिहासकार महाराणा प्रताप के जीवन, संघर्ष और राष्ट्र रक्षा के योगदान पर प्रकाश डालेंगे।
इसके अलावा भीषण गर्मी को देखते हुए शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर मीठे पेय पदार्थों के सेवा शिविर लगाए जाएंगे, जहां राहगीरों के बीच पेय सामग्री वितरित की जाएगी। संघ ने इसे समाज सेवा और जनजागरण से जुड़ा अभियान बताया।