Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
जमशेदपुर। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां अपने आखिरी चरण में पहुंच चुकी हैं। 22 जनवरी को होने वाली भव्य प्राण प्रतिष्ठा के लिए सम्पूर्ण विश्व व्याकुल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं अन्य गणमान्य जनों की गरिमामयी उपस्थिति में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा के बाद राम मंदिर श्रद्धालुओं के लिए भी खुल जाएगा। वहीं, अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन के लिए भाजपा की तरफ से भी मेगा प्लान तैयार किया गया है। जिसके तहत रेलवे की ओर से लोगों की मांग को देखते हुए अभी 29 जनवरी एवं 19 फरवरी को टाटानगर स्टेशन से दर्शन नगर आस्था स्पेशल…
जमशेदपुर : जमशेदपुर में अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का आमंत्रण, विहिप, बजरंग दल, भाजपा और अन्य अनुषांगिक इकाई घर घर आमंत्रण पहुंचा रही है, वही भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार भी जमशेदपुर पूर्व के बस्तियों में और क्वार्टर इलाकों में पहुंच कर निमंत्रण दे रहे है, आज इस कड़ी में दिनेश कुमार बिरसानगर, जोन 3 के ऊपर पहाड़ी क्षेत्र में पहुंच कर घर घर अक्षत, आमंत्रण और राम मंदिर की तस्वीर घर घर वितरित किए और सभी से आग्रह किए की 22 जनवरी को अपने घरों में दीप जलाए, भगवा ध्वज लगाए साथ ही जय श्रीराम लिखा…
“आलोक शर्मा की खास रिपोर्ट” https://youtu.be/w9XA0HfAsU4 जमशेदपुर : झारखण्ड में प्रकृति की पूजा करने वाला आदिवासी समाज के लिए मकर संक्रांति एक बड़ा पर्व है. इस पर्व को मनाने के लिए ग्रामीण एक माह पूर्व से ही तैयारी करना शुरु कर कर देते है. घरों मे तरह तरह के व्यंजन बनाये जाते है वहीं मकर के दूसरे दिन को अखंड जातरा कहा जाता है जिसमे चीख और दर्द भरी परम्परा को निभाते है। जिसमे 21 दिन के नवजात बच्चे से लेकर बड़े तक को गर्म सीक से पेट मे दागा जाता है जिसे चिड़ी दाग़ कहा जाता है। https://youtu.be/w9XA0HfAsU4 आदिवासी…
जमशेदपुर : सनराइज इवेंट मैनेजमेंट इंडिया के द्वारा आयोजित झारखंड बिगेस्ट फेस्ट कार्यक्रम का ग्रैंड फिनाले 20 जनवरी 2024 को टेल्को क्लब में होगा। जिसकी जानकारी देने हेतु सनराइज इवेंट मैनेजमेंट इंडिया के द्वारा आज एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। इस पत्रकार वार्ता में सनराइज इवेंट मैनेजमेंट इंडिया के चेयरमैन श्री भरत सिंह जी ने बताया कि सनराइज इवेंट मैनेजमेंट इंडिया के द्वारा झारखण्ड स्तर पर झारखंड बिगेस्ट फेस्ट कार्यक्रम के लिए डांस, सिंगिंग और मॉडलिंग का ऑडिशन लिया गया था। ग्रैंड फिनाले के लिए सिलेक्ट हुए कैंडिडेट्स का ग्रैंड फिनाले के लिए ट्रेनिंग और ग्रूमिंग शुरू किया…
जमशेदपुर : भगवान राम के अन्नय मित्र निषाद राज के राजा भक्त गुहा निषाद की 48वाँ जयंती आज सी पी समाज बागुनहातु के सभागार में मनाया, कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया, समाज के अध्यक्ष सुरेश निषाद और महामंत्री गिरधारी लाल पारकर ने पंडित दुर्गा जी के संग गुहा निषाद की पूजा अर्चना की, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि दिनेश कुमार ने कहां की भगवान राम के मित्र गुहा निषाद राज में गहरी मित्रता थी इसका प्रमाण भी रामायण में लिखा गया है की जब रावण को पराजित कर…
जमशेदपुर : टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क, जमशेदपुर जो केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण वर्गीकरण के अनुसार मध्यम श्रेणी का चिड़ियाघर है; ने आज अपना 34वां स्थापना दिवस मनाया. चिड़ियाघर की आधारशिला 16 जनवरी, 1990 को रखी गई थी और इसका उद्घाटन 3 मार्च 1994 को किया गया था। चिड़ियाघर की स्थापना शुरू में टाटा स्टील लिमिटेड के श्रमिकों को कुछ मनोरंजन और फुर्सत के क्षणों का आनंद लेने के उद्देश्य से की गई थी, जो 8 घंटे काम में व्यस्त रहते हैं। लेकिन वर्तमान परिदृश्य में, चिड़ियाघर का महत्व बढ़ गया है और चिड़ियाघर एक केंद्र बन गया है जो वन्यजीव संरक्षण,…
धनबाद : बढ़ती ठंड व शीतलहर को देखते हुए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री वरुण रंजन ने जिले के सभी निजी, गैर सरकारी, अल्पसंख्यक इत्यादि विद्यालयों को विद्यालयों के अध्यापन अवधि में बदलाव करने का आदेश दिया है। उपायुक्त के आदेशानुसार सभी विद्यालयों में पूर्वाह्न 9:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक अध्यापन अवधि रहेगी। उपायुक्त ने कहा कि भीषण ठंड एवं तापमान में आई अचानक गिरावट के कारण स्कूल जाने वाले बच्चे को सुबह में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसमें बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना बनी रहती है, इसी को ध्यान में…
रांची। अयोध्या की तर्ज पर अब पूरे देश में 22 जनवरी को छुट्टी की मांग होने लगी है। रामलला प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को अब झारखंड-बिहार में भी छुट्टी की मांग होने लगी है। झारखंड में सांसद ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर 22 जनवरी को रामलला प्राण प्रतिष्ठा के दिन छुट्टी की मांग की है। साथ ही पूरे प्रदेश में शुष्क दिवस यानि मांस-मटन व शराब दुकानों को बंद करने की मांग की है। आपको बता दें कि अयोध्या में 22 जनवरी को छुट्टी का ऐलान हो चुका है। वहीं छत्तीसगढ़ में भी कई जिलों में 22 जनवरी…
जमशेदपुर : बागबेड़ा रोड नंबर 4 दुर्गा पूजा मैदान (माई दरबार) जमशेदपुर में 22 जनवरी को वारणशी के 9 पंडितों द्वारा काशी के तर्ज पर 51 फीट श्रीराम दरबार के महाआरती एवम 11001 दीप उत्सव का आयोजन माई दरबार सेवा संघ, बागबेड़ा के द्वारा किया जाएगा. आपको ये जानकर काफी हर्ष होगा कि अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठान प्रभु श्री राम गर्भ गृह में विराजमान हो रहे है इस ऐतिहासिक दिन और खुशी के मौके पर 22 जनवरी 2024 संध्या 6:00 बजे 51 फीट की श्री राम दरबार प्रतिमा का बनारस के पुरोहितो द्वारा विशेष सामुहिक महाआरती का…
जमशेदपुर : ऑल इंडिया कराटे डू फेडरेशन के तत्वावधान में पिछले दिनों सूबे की राजधानी रांची के खेलगांव स्टेडियम में संपन्न फेडरेशन कप 2023 की कांस्य पदक विजेता को भाजपा नेता दिनेश कुमार ने सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया. सीनियर लेवल ओपन टूर्नामेंट के 18+ आयु वर्ग में जमशेदपुर के मानगो अंतर्गत तुरियाबेड़ा निवासी शोभा कुमारी पाठक ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया था. उनके कोच राजेश कुमार मोहंती हैं. मंगलवार को कराटे खिलाड़ी शोभा पाठक ने दिनेश कुमार से उनके टुइलाडुंगरी गाढ़ाबासा स्थित आवासीय कार्यालय में सौजन्य भेंट किया. इस दौरान भाजपा नेता ने उनका अभिनंदन किया और पुष्पगुच्छ, शॉल,…