Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
जमशेदपुर : पिछले कुछ वर्षों से क्षेत्र में रोड की स्थिति काफी दयनीय हो गई थी जिसको स्थानीय कार्यकर्ता के माध्यम से ग्रामिणों ने जमशेदपुर सांसद श्री विद्युत वरण महतो को अनुरोध किया गया था कि कृपया इस रोड को सुदृढ़ीकरण किया जाए ग्रामीणों के अनुरोध को ध्यान में रखते हुए सांसद विद्युत वरण महतो के अनुशंसा पर सरडीहा से काशीया तक पथ सुदृढ़ीकरण तथा चाकुलिया माटिहाना पथ से सरडीहा तक पथ सुदृढ़ीकरण कार्य की स्वीकृति ग्रामीण कार्य विभाग के तहत मिली गई है जो क्षेत्र के लिए एक खुशी की खबर है पिछले कोई दिनों से ग्रामीणों को इस…
जमशेदपुर : मानगो के एन एच 33 स्थित भोजनीया पैलेस के सामने उमेश जसवाल के लोहे गोदाम में भीषण आग लग गई । गोदाम के अंदर बना कार्यालय जलकर पूरी तरह राख हो गया । सूचना मिलते ही मौके में भाजपा नेता विकास सिंह पहुंचकर अग्निशमन दस्ता के साथ मिलकर आग बुझाने का कार्य किया । उमेश जसवाल के भतीजा विशाल जसवाल ने बताया प्रतिदिन की तरह शाम को गोदाम बंद कर घर चले गए थे पड़ोस के लोगों ने गोदाम के भीतर से धुआं एवं आग का लपटा निकलता देख उमेश जसवाल के साथ-साथ स्थानीय थाने में सूचित किया…
जमशेदपुर। सर्दी के मौसम में कंबल किसी भी व्यक्ति के लिए बड़ा सहारा होता है। विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में कम होते तापमान के बीच इसका महत्व और बढ़ जाता है। ठंड के इस मौसम में लोगों को कंबल की ज़रूरत हमेशा महसूस होती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा पूरे देश में चलाए जा रहे विकसित भारत संकल्प यात्रा के क्रम में मंगलवार को पूर्व विधायक एवं झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाडंगी की ओर से हरहरगुट्टू में बढ़ते ठंड के मद्देनजर सैकड़ों जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया। जमशेदपुर के हरहरगुट्टू काली मन्दिर के सामने आयोजित…
जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत देशभर के लाभार्थियों से सीधा संवाद कर देशवासियों को वर्चुअली संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को लेकर जमशेदपुर में भी भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी वाली वैन के माध्यम से जमशेदपुर महानगर के पोटका प्रखंड, जुगसलाई नगर परिषद एवं मानगो नगर निगम अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर पीएम नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन का लाइव प्रसारण किया गया। इस दौरान पोटका प्रखंड के हेंसलआमदा पंचायत भवन में सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व विधायक…
जमशेदपुर। पटमदा प्रखंड के पटमदा ब्लॉक क्रिकेट टीम ने इस वर्ष की विजय बोस ट्रॉफी के पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मैच में जीत हासिल की है। परंतु टीम के सदस्यों के पास बेहतर क्रिकेट किट नही होने के कारण सभी खिलाड़ियों को अभ्यास करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इसको लेकर गत माह टीम के सदस्यों ने पूर्व विधायक तथा जेएससीए के आजीवन सदस्य कुणाल षाडंगी से क्रिकेट किट के आभाव में हो रही परेशानियों से अवगत कराते हुए क्रिकेट किट का आग्रह किया था। वहीं, कुणाल षाड़ंगी ने इस संबंध में…
JAMSHEDPUR : झामुमो केंद्रीय समिति द्वारा झारखंड युवा मोर्चा कें पूर्वी सिंहभूमा जिला की नई टीम गठित की गई जिसमें पुनः से श्री प्रभुनाथ राय उर्फ बबन राय जी को जिला अध्यक्ष और विक्टर सोरेन जी को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया और साथ ही में महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती चन्दावती महतो को और उपाध्यक्ष सुश्री मायावती टुडू को नियुक्त किया गया।
जमशेदपुर : बजरंग सेवा संस्थान के द्वारा जमशेदपुर के वैसे लोगो का अभिनंदन शुरू हुआ जिन्होंने राम मंदिर बनवाने के लिए 90 के दौर से संघर्ष किया है । उसमे अयोध्या जाकर आंदोलन हो, शहर में एक ईट हर घर से जुटाना हो या फिर मंदिर के लिए जनजागरण हो ऐसे सभी सम्मानित लोगो का अभिनंदन शुरू हो गया है । 1990 में लाल कृष्ण आडवाणी जी के रथ यात्रा में जेल जाने वाले और 1992 में अयोध्या आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले शशि मिश्रा का हुआ अभिनंदन । मिश्रा जी ने बताया कि 1989 में शीला पूजन में…
जमशेदपुर : एफसी ने 7 जनवरी, 2024 को टीएफए ग्राउंड में देश की सबसे लंबी बेबी लीग फुटबाल प्रतियोगिता, जमशेदपुर गोल्डन बेबी लीग के ग्रैंड फिनाले की मेजबानी की. यह कार्यक्रम दोपहर 2:00 बजे शुरू हुआ, जो 26 फरवरी, 2023 को शुरू हुई 10 महीने की यात्रा के समापन का प्रतीक था. जमशेदपुर गोल्डन बेबी लीग में 106 टीमों की असाधारण भागीदारी देखी गई, जिसमें 971 युवा फुटबॉल प्रेमी शामिल थे. लीग ने उभरती प्रतिभाओं के लिए सुंदर खेल के प्रति अपने कौशल और जुनून को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच के रूप में कार्य किया. लीग में फुटबॉलरों…
जमशेदपुर। साहित्य समिति, तुलसी भवन द्वारा संस्थान के प्रयाग कक्ष में मासिक ‘कथा मंजरी’ सह सात साहित्यकारों जैनेन्द्र कुमार, रांगेय राघव, शमशेर बहादुर सिंह, श्रीधर पाठक, मोहन राकेश, जय शंकर प्रसाद, वृंदावन लाल वर्मा की जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसकी अध्यक्षता संस्थान के उपाध्यक्ष राम नन्दन प्रसाद तथा संचालन सुरेश चन्द्र झा ने की । इस अवसर पर स्वागत वक्तव्य संस्थान के मानद महासचिव प्रसेनजित तिवारी एवं धन्यवाद ज्ञापन समिति के सचिव डाॅ० अजय ओझा द्वारा किया गया । कार्यक्रम का आरंभ मंचासीन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन तथा साहित्यकारों के चित्रों पर पुष्पार्पण किया गया । तत्पश्चात् इनका…
◆ मृतक अमन के परिजनों से झारखण्ड भाजपा प्रतिपक्ष नेता अमर मिले व, शोक प्रकट कर हर संभव मदद का दिया भरोसा। जमशेदपुर : सोनारी रामनगर में मृतक अमन के परिजनों से झारखण्ड भाजपा प्रतिपक्ष नेता अमर बाउरी ने मिलकर शोक व्यक्त किया एवं हरसंभव मदद का भरोसा दिया। ज्ञात हो कि पिछले 2 दिसंबर शाम को मरीन ड्राइव दोमुहानी के समीप पुलिस ने अमन के शव को बरामद किया था। पुलिस घटना या दुर्घटना की मामले की जांच कर रही है। झारखंड भाजपा प्रतिपक्ष नेता सह चंदनकियारी विधायक अमर बाउरी ने कहा कि यह घर मेरे परिवार के…