Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
जमशेदपुर : मनीफिट स्थित सामुदायिक भवन के परिसर में मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री श्री रामचंद्र सहिस जी उपस्थित हुए , विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय महासचिव चंद्रगुप्त सिंह, केंद्रीय सचिव आदित्य महतो, छात्र संघ कोल्हान अध्यक्ष हेमंत पाठक, जिला वरीय उपाध्यक्ष संजय सिंह , जमशेदपुर प्रखंड उपाध्यक्ष आकाश सिन्हा उपस्थित हुए। इस कार्यक्रम का संचालन प्रवीण प्रसाद एवम धन्यवाद ज्ञापन प्रमोद चौबे ने किया। आजसू छात्र संघ के नीति और सिद्धांत और कार्य को देखते हुए आकाश सिन्हा की अगुआई में एनएसयूआई के जिला सचिव विकाश पांडे…
जमशेदपुर : वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ सोनारी का वार्षिक वनभोज सह मिलन समारोह दुमुहानी में संपन्न हुआ । वन भोज सह मिलन समारोह में सैकड़ो की संख्या में 60 वर्ष से अधिक महिलाएं और बुजुर्ग शामिल हुए । कार्यक्रम में शामिल वरिष्ठ लोगों के बीच कुर्सी दौड़ , धागा सुई, एवं अंतराक्षरी की प्रतियोगिता आयोजित की गई । कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा नेता विकास सिंह के द्वारा खेलकूद में विजयी हुए लोगों के बीच पुरस्कार वितरण किया गया । वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ के अध्यक्ष पूरण वर्मा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि संघ…
जमशेदपुर : युवा नेता प्रणव महतो ने कहा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग किया है कि टुसु परब के अवसर पर दो दिनों के सरकारी छुट्टी की घोषणा करे. श्री महतो ने कहा झारखण्ड के बहुसंख्यक आबादी, आदिवासी- मूलवासि मकर- टुसु परव मानते हैं. य़ह झारखंडियों का मुख्य एवं सबसे बड़ा परब है. इसीलिए राज्य सरकार यथाशीघ्र टुसु में दो दिनों के छुट्टी का घोषणा करे।
रांची स्थित मोरहाबादी मैदान में आयोजित “राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव 2023-24” के उद्घाटन समारोह में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन।
जमशेदपुर : स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने रविवार को अपने कदमा स्थित कार्यालय में झारखंड सरकार की सर्वजन पेंशन योजना के तहत कदमा, सोनारी, बिष्टुपुर, साकची के रहने वाले वृद्धावस्था और विधवा पेंशन के 923 लाभुकों के बीच पेंशन स्वीकृति सर्टिफिकेट का वितरण किया.अब इन लाभुकों को पेंशन मिलना प्रारंभ हो जाएगा.इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं एवं पुरुषों के बीच स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बढ़ते ठंड को देखते हुए कंबल का भी वितरण किया.इस दौरान पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद बिहारी दूबे,संजय तिवारी,मनोज झा,प्रभात ठाकुर,बबन शुक्ला,माजिद अख्तर, इरशाद हैदर,अमित कुमार,तुला डा,सुमित ठाकुर, बिशू डा,आयून, शिवा,रवि दुबे,शिल्पी चक्रवर्ती ,धनु…
जमशेदपुर : अयोध्या में श्रीराम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर देशभर के रामभक्तों में जोश और उमंग है. कहीं दीपोत्साव की तैयारियां है तो कहीं वृहद धार्मिक अनुष्ठान और कीर्तन होंगे. जमशेदपुर के रामभक्तों और हिंदुवादी धार्मिक संगठनों में भी जबरदस्त उत्साह देखी जा रही है. बागबेड़ा के रोड नंबर चार स्थित माई दरबार मन्दिर में 22 जनवरी को लेकर ज़ोरदार उत्सव की तैयारियां की जा रही है. माई दरबार सेवा संघ के सदस्यों ने रविवार को बैठक आयोजित कर के दीपोत्साव मनाने के आशय में महत्वपूर्ण निर्णय लिया. मन्दिर समिति ने तय किया कि 22 जनवरी को श्रीराम…
जमशेदपुर : साई सरस्वती इंग्लिश स्कूल बिरसानगर जोन नंबर 6 में आयोजित हुए वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी रवि जयसवाल शामिल हुए. श्री जयसवाल ने कहा कि आज बच्चों को देख कर बचपन की यादें ताजा हो गई. बच्चों को देखकर मेरी बचपन की यादें फिर से ताजा हो गई. श्री जयसवाल ने कहा कि माता रानी से प्रार्थना है कि विद्यालय के सभी बच्चें अच्छी तरह से पढ़ाई करें और जीवन में अच्छे इंसान बने. सम्मान देने के लिए विद्यालय का दिल से आभार।
जमशेदपुर : जमशेदपुर के टीनप्लेट मुखी बस्ती में टीनप्लेट मुखी समाज की ओर से मकर संक्रति और टुसू पर्व के अवसर पर मेगा डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे मौजूद रहे. मुखी समाज के त्रिनाथ मुखी ने मुख्य अथिति आनंद बिहारी दुबे को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंटकर उनका स्वागत किया. जिसके बाद दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई. कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक डांस प्रस्तुत किए गए विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बारीडीह स्थित कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के द्वारा एक कैंप लगाया गया जिसमे वृद्ध, विकलांग और विधवा पेंशन पाने वालों के बीच पेंशन सर्टिफिकेट बांटा गया. इस दौरान आनंद बिहारी दुबे ने कुल 139 लाभार्थियों के बीच पेंशन सर्टिफिकेट का वितरण किया. जानकारी देते हुए आनंद बिहारी दुबे ने बताया कि बीते दिनों जिन लोगों ने वृद्धा, विकलांग और विधवा पेंशन कैंप में आवेदन दिया था आज उनके बीच पेंशन सार्टिफाकेट का वितरण किया गया. सर्टिफिकेट पाकर सभी के चेहरे खिल उठे।
जमशेदपुर : रामजन्मभूमि अयोध्या में भगवान श्री रामचंद्र जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हेतु श्री रामजन्मभूमि न्यास ट्रस्ट द्वारा प्रदत्त अक्षत वितरण एवम आमंत्रण पत्र घर घर पहुंचाने हेतु गोलमुरी चौक स्थित बजरंगबली मंदिर से अक्षत वितरण हेतु भव्य यात्रा गोलमुरी बाजार केबुल टाउन होते हुए बिरला मंदिर पहुंचकर श्री रामचंद्र जी की भव्य आरती के साथ संपन्न हुई। पूरे कार्यक्रम में सभी परिवार को 22 जनवरी को घरों में दीप जलाने का आग्रह किया। इस कार्यक्रम में मुकेश, राजेश अग्रवाल, सुबोध श्रीवास्तव, मनोज सिंह उज्जैन, ऐम चंद्रशेखर राव, विकास गुप्ता, राजेश कुमार, धर्मेंद्र प्रसाद, मंजू सिंह, अमित…