Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
आदित्यपुर : शिशु दामकोम क्लब एसडीसी भुवा के तत्वधान में शनिवार को दो दिवासिय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन राजकीय प्राथमिक विद्यालय भुवा के प्रधानध्यापक, क्लब के अभिभावक सह वरिष्ठ पत्रकार रवींद्र प्रसाद सिंह ने फीता काटकर किया गया. इस मौके पर समाजसेवी श्यामापदो गोराई, क्लब के अध्यक्ष लालू बेसरा, मुख्य संरक्षक सह माझी बाबा गुलिया बेसरा, रवींन्द्र बास्के, नंदलाल बेसरा, राजू हेंब्रम एवं क्लब के सदस्य मौजूद थे. सबों ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी इस फुटबाल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जा रहा है. प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों के…
जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में जीत के लक्ष्य हासिल करने को लेकर बूथ पर मजबूत रणनीति बनाकर आगे बढ़ रही है। बड़े लक्ष्य को केंद्रित कर पार्टी का पूरा ध्यान बूथों को सशक्त बनाने में है। इसी क्रम में शनिवार को पार्टी की महत्वपूर्ण सांगठनिक विषयों और आगामी कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन और रूपरेखा तय करने के उद्देश्य से भाजपा जमशेदपुर महानगर की कामकाजी बैठक भालूबासा स्थित आशीष किशोर संघ सभागार में सम्पन्न हुई। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पूर्व सांसद आभा महतो, पूर्व विधायक मेनका सरदार, प्रदेश…
पटमदा: (आलोक शर्मा )। जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सह भाजपा के किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने शनिवार को दलमा की तराई क्षेत्र अंतर्गत बोड़ाम प्रखंड की बेलडीह पंचायत के हरियाकोचा एवं पाकोटोड़ा सबर टोला में आदिम जनजाति समुदाय के सैकड़ों बच्चे -बच्चियों के बीच गर्म कपड़ों का वितरण किया। पारा लीगल वॉलेंटियर निताई चंद्र गोराई की पहल पर भाजपा नेता ने शीतलहरी के इस मौसम में ठंड से ठिठुरने वाले लोगों को निजात दिलाने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया। इस संबंध में राजकुमार सिंह ने कहा कि दीपावली के मौके पर आदिम जनजाति समुदाय के…
जमशेदपुर : बजरंग सेवा संस्थान के द्वारा जमशेदपुर के वैसे लोगो का अभिनंदन शुरू हुआ जिन्होंने राम मंदिर बनवाने के लिए 90 के दौर से संघर्ष किया है । उसमे अयोध्या जाकर आंदोलन हो, शहर में एक ईट हर घर से जुटाना हो या फिर मंदिर के लिए जनजागरण हो ऐसे सभी सम्मानित लोगो का अभिनंदन शुरू हो गया है । 1989 में शीला पूजन से लेकर कारसेवक तक हर मोर्चे पर राम मंदिर के लिए संघर्ष करने वाले स्वर्गीय ठाकुर धुरंधर सिंह का अभिनंदन हुआ और पिता के साथ कदम मिला कर अयोध्या तक जाने वाले दोनों भाई अभय…
जमशेदपुर : राखामाइंस स्थित नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल शनिवार को एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मदन मोहन सिंह, विशिष्ट अतिथि कुलपति प्रो (डॉ) गंगाधर पांडा, नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल के चेयरमैन एमके झा, स्कूल की पोखारी शाखा के प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार शर्मा उपस्थित थे. इस अवसर पर नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मदन मोहन सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेलकूद से बच्चों का न सिर्फ शारीरिक विकास होता है, बल्कि मानसिक तौर पर भी ये सुदृढ़ और सक्षम बनते हैं.…
जमशेदपुर : इतिहास के पन्नों में श्री रामलला के सरयू नदी के तट स्थित अयोध्या में भव्य आगमन के अवसर पर प्राण प्रतिष्ठा के सापेक्ष्य में जिलान्तर्गत मंदिरों एवं हिंदू धार्मिक स्थलों पर होने वाले विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान एवं दीपोत्सव का कार्यक्रम आयोजन किया जायेगा। अयोध्या में श्री रामलला के भव्य मंदिर निर्माण के पश्चात 22/01/2024 को शुभ मुहूर्त में प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात सनातन संस्कृति के अनुयायी पूजा पाठ, भजन कीर्तन करेंगे। इस शुभ अवसर पर हिंदू धार्मिक भावनाएं आहत न हो तथा किसी भी प्रकार की गलतफहमी की वजह से कोई अफ़वाह न फैले इसके लिए ध्यनाकृष्ट करते…
जमशेदपुर : पोटका विधानसभा की पूर्व विधायक दीदी मेनका सरदार का जन्मदिन उनके हाता स्थित आवासीय कार्यालय में हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में शानदार तरीके से मनाया गया. पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू एवं भाजपा सुन्दरनगर पूर्व मंडल अध्यक्ष अनमोल वर्मा अपने साथियों के साथ उनके हाता स्थित आवास पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी. इसी तरह पूरे विधानसभा क्षेत्र से बधाई देने हेतु दिनभर कार्यकर्ताओं का तांता लगा रहा. मौके पर संतन ओझा,जयकांत सिंह सहित सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
जमशेदपुर : झारखंड राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के निर्देश अनुसार पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष सह पश्चिम विधानसभा विधायक प्रतिनिधि मौलाना अंसार खान क्रॉस रोड नंबर 14 जवाहर नगर नीचे बस्सी में पहुंचे। बस्ती वासियों ने मौलाना अंसार खान को रोड पर पानी बहते हुए दिखाया। बस्ती वासियों ने कहा रोड पर आने जाने में बच्चों को स्कूल जाने और तमाम बुजुर्गों को रोड पर चलने में काफी परेशानी हो रही है क्योंकि सुबह जब पानी खुलता है रोड पर काफी पानी भर जाता है। जहां पानी का पाइप फटा हुआ है उस जगह को…
जमशेदपुर : केबुल टाउन स्थित निर्माणाधीन स्वामी लक्ष्मीनारायण बिड़ला मंदिर परिसर में 18000 स्क्वेयर फीट से अधिक बड़ी प्रभु श्रीराम के चित्र की रंगोली बनाने का कार्य आज प्रारंभ हो गया. विदित हो की आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में श्री रामलला के बाल स्वरूप के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा होगी इसी के उपलक्ष्य में जमशेदपुर के निर्माणाधीन लक्ष्मीनारायण मंदिर में यह रंगोली बनाई जा रही है। जिसके लिए कारपेट बिछाया जा चुका है अब इसपर चौक से रंगोली तैयार की जाएगी. रंगोली आर्टिस्ट विवेक मिश्रा द्वारा बनाई जा रही है. इससे पहले श्री मिश्रा द्वारा…
जमशेदपुर : हाईकोर्ट के फैसले आने पर भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा कि फैसला जनता के हित में आया है निजी स्वार्थ हेतु या सरकार ने चुनाव नहीं कर कर जनता के साथ छल करने का कार्य किया था जिसे हाईकोर्ट ने गंभीरता से लिया और राज्य सरकार का चुनाव नहीं करने वाले फैसला को गलत ठहराते हुए जल चुनाव कराने की बात कही । भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा वर्तमान सरकार के अगर चाहे रहती तो अब तक कब का चुनाव हो गया रहता । जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सह के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता अपने धर्मपत्नी…