Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
रेणु विजय फिल्म एंटरटेनमेंट और प्राइड ऑफ एशिया फिल्म्स के बैनर से बन रही भोजपुरी फिल्म “जय संतोषी मां” की शूटिंग संपन्न हो गयी। जिसमें भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी,जय यादव,मनोज टाइगर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म के निर्माता निशांत उज्जवल,धर्मेंद्र के मेहरा और निर्देशक रवि सिन्हा हैं। रानी चटर्जी पहली बार निर्माता निशांत उज्जवल की फिल्म में नजर आने वाली है। इस फिल्म की शूटिंग पूरी भव्यता के साथ की गयी है।फ़िल्म में संतोषी मा का किरदार कौन निभा रही है इस पर संस्पेंस है। निशांत उज्ज्वल ने बताया कि फिल्म “जय संतोषी मां” एक पारिवारिक और धार्मिक…
अगले साल लोकसभा चुनाव है और इसी कड़ी में केंद्र सरकार जनता को साधने में जुट गई है. अब आम आदमी को महंगाई से बड़ी राहत देने की तैयारी चल रही है. खबर है कि केंद्र सरकार पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतों में जल्द ही कटौती की घोषणा कर सकती है. पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol-Diesel Price Reduce) में 6 से 10 रुपये तक की कटौती की जा सकती है. इसको लेकर सरकार की तेल कंपनियों के साथ बातचीत चल रही है. पिछले साल 22 मई से पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नही किया गया…
सामुदायिक पुलिसिंग के तहत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण.. पूर्वी सिंहभूम.. जमशेदपुर के द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन कर कोवाली थाना अंतर्गत सबर जनजाति के जरूरतमंद व्यक्तियों को किया गया कंबल वितरण।
जमशेदपुर : ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टुडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन जमशेदपुर नगर कमिटी की ओर से एआईडीएसओ का 70वां स्थापना दिवस मर्यादापूर्वक मनाया गया। संगठन के झारखंड राज्य उपाध्यक्ष रिंकी बंसरियार ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि एआईडीएसओ अपने स्थापना काल से ही जनवादी धर्मनिरपेक्ष और वैज्ञानिक शिक्षा की मांग को लेकर छात्रों को संगठित करने का काम कर रहा है। आज झारखंड ही नहीं देश के सभी राज्यों में संगठन छात्रों की समस्याओं को लेकर आंदोलन संगठित कर रहा है। छात्र और शिक्षाप्रेमियों की यह लड़ाई सिर्फ शिक्षा बचाने की ही लड़ाई नहीं है, बल्कि सभ्यता और इंसानियत बचाने की…
जमशेदपुर : श्री शिव शक्ति परिवार के नेतृत्व में देश से 57 शिव भक्तों का जत्था पाकिस्तान स्थित श्री कटासराज महादेव दर्शन कर आज जम्मूतवी एक्सप्रेस से टाटानगर लौट आया। इस जत्थे में झारखण्ड से 31, बिहार से 9, गुजरात से 4, दिल्ली से 4,राजस्थान से 3, उत्तराखंड से 3,उत्तरप्रदेश से 2 और तेलंगाना से 1 भक्त शामिल हुए थे,जिनका वीसा विदेश मंत्रालय और पाकिस्तान दुतावास के सहमति पर प्रदान किये गए। जत्थे ने अपनी यात्रा देवघर के गर्भगृह के पुरोहित शशि मिश्र के वैदिक मन्त्रों व बाबा के पूजनों द्वारा प्रारम्भ की। तत्पश्चात जत्थे को अमृतसर में श्री दुर्गयाना…
मुंबई। महाराष्ट्र में बुधवार को कोविड-19 से दो लोगों की मौत ने नई चिंताएं पैदा कर दी हैं। बीते 24 घंटों में 87 नए मामले सामने आए, जबकि 10 लोगों में नए वेरिएंट जेएन.1 से संक्रमण का पता चला। स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राज्य में ठाणे (5), पुणे (3), अकोला और सिंधदुर्ग (प्रत्येक में 1) में जेएन.1 मरीज हैं, जिनमें 8 पुरुष, 1 महिला और 9 साल का एक नाबालिग लड़का शामिल है। पुणे के एक मरीज ने हाल ही में अमेरिका की यात्रा की थी। महाराष्ट्र में 1 जनवरी, 2023 से अब तक कोविड से 136 मौतें…
एमजीएम के पास 500 बेड का Hospital है लेकिन इसके शुरू होने से यह एक हजार बेड का हो जाएगा। इससे मेडिकल कालेज में एमबीबीएस के साथ-साथ पीजी की सीटें भी बढ़ेगी। JAMSHEDPUR : झारखंड के जमशेदपुर में 500 बेड के नए अस्पताल लगभग बनकर तैयार हो गया है। अब नए साल से इसमें गंभीर बीमारियों का इलाज शुरू हो सकेगा। इसका निर्माण डिमना चौक स्थित महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज में किया गया है। कहा जा रहा है कि मार्च-2024 में इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कर सकते हैं। चूंकि, वर्ष 2019 में शिलान्यास भी उन्होंने ही किया…
JAMSHEDPUR : देवबंद से फिर राष्ट्र विरोधी गतिविधि सामने आने पर यूपी पुलिस हरकत में आ गई है। इस बार सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर पुलवामा जैसा आतंकी हमला दोहराने की धमकी दी गई है। सहारनपुर पुलिस ने इस मामले में जमशेदपुर, झारखंड के छात्र मोहम्मद तलहा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। धमकी भरा मैसेज सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर देवबंद से फिर से सुर्खियों में है। पुलिस के मुताबिक, पुलवामा जैसा हमला दोहराने की धमकी देने वाला मोहम्मद तलहा पुत्र मोहम्मद अब्दुल झारखंड में जमशेदपुर के सरायकेला का रहने वाला है। तलहा देवबंद…
जमशेदपुर : तुलसी भवन में आयोजित भव्य समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में राँची से पधारे थावे विद्यापीठ (गोपालगंज) के प्रतिकुलपति डाॅ० जंग बहादुर पाण्डेय ने सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन,तुलसी भवन के मानद महासचिव श्री प्रसेनजित तिवारी को उनकी सुदीर्घ हिन्दी सेवा, सारस्वत साधना, कला के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियों, शैक्षिक प्रदेयों तथा राष्ट्रीय प्रतिष्ठा के आधार पर थावे विद्यापीठ द्वारा ‘विद्यावाचस्पति’ की मानद उपाधि तथा इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, फरीदाबाद द्वारा ‘शब्द शिल्पी भूषण सम्मान’ प्रदान की एवं उनके द्वारा सकारात्मक, साहित्य, कला के लिये किये जा रहे कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की। उन्होंने अबसे…
LSN BREAKING NEWS : 8 फरवरी 2024 को पाकिस्तान में आम चुनाव होने वाले हैं। 16वीं नेशनल असेंबली के सदस्यों के चुनाव के लिए पहली बार किसी हिंदू महिला ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, सवीरा प्रकाश ने खैबर पख्तूनख्वा के बुनेर जिले से नामांकन पत्र भरा है। वह जिले में पीके- 25 की सामान्य सीट से आधिकारिक तौर पर खड़ी हो रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 25 वर्षीय सवीरा जो कि मेडिकल की छात्रा हैं अपने पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के टिकट पर चुनाव लड़ने की तैयारी में…