Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
आगरा। गुटखा की वजह से पति-पत्नी में तालाक की नौबत आ गयी। मामला आगरा का है, जहां पत्नी के गुटखे खाने की शौक की वजह से पति ने साथ रहने से इंकार कर दिया। मामला अब परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा है, जहां फिलहाल पति पत्नी में सुलह की गुंजाई नहीं बन पायी है। परामर्श केंद्र पहुंचे पति ने पत्नी की तीसरी बार शिकायत की है। पति ने कहा, “शादी से पहले साथ जीने-मरने की कसम खाती थी, लेकिन अब गुटखा खाती है और हर वादा भूल गयी है। जानकारी के मुताबिक इससे पहले भी ये मामला परिवार परामर्श केंद्र में…
पश्चिमी सिंहभूम : चाईबासा के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के पदमपुर गांव के ऊपर टोला के खेत से मंगलवार को एक अज्ञात महिला का शव मिला। आशंका है कि महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर खेत में फेंक दिया गया। घटना का सूचना मिलते ही चक्रधरपुर थाना पुलिस ने आसपास के लोगों से महिला की शिनाख्त कराई लेकिन किसी ने भी उसकी पहचान नहीं की। पुलिस घटना की जांच-पड़ताल कर रही है।
अयोध्या श्रीराम लला पूजित मंत्रो अक्षत कलश का स्थानीय हिंदू समाज और मंदिर समिति ने किया भव्य स्वागत।
जमशेदपुर : टेल्को नगर स्थित हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर छः मंदिरो में भ्रमण किया गया और जनजागरण हुआ. अयोध्या श्रीराम लला पूजित मंत्रोअक्षत कलश का स्थानीय हिंदू समाज और मंदिर समिति ने किया भव्य स्वागत किया और पारंपरिक बाजे व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया पूजा अर्चना। हर्षोल्लास के साथ मंदिर समिति एवं हिंदू समाज के बीच अयोध्या मे बन रहे भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण की घटना व 22 जनवरी 2024 मे होने जा रहा प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की जानकारी दी गई तथा मंदिर मे भी भव्य अनुष्ठान संपन्न होने को लेकर मंदिर के पुजारी संग मंदिर समिति…
जमशेदपुर : पुलिस अधीक्षक नगर के द्वारा बिरसानगर थाना का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में थाना अभिलेखों की गहनता से जांच करते हुए लंबित कांडों / वारंट/इश्तेहार / कुर्की आदि के त्वरित निष्पादन, वारंटियों / फिरारियों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी अभियान चलाने, बैंक/एटीएम पर विशेष निगरानी रखने के साथ-साथ क्षेत्र में अड्डाबाजी, अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु सघन गश्ती करने आदि के संबंध में उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश
जमशेदपुर : यंग उड़ान सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के द्वारा एक दिवसीय दलमा वन्य जीवन अभयारण्य ट्रेकिंग एवम सफाई अभियान का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमे करीब 200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। आपको बता दे कि यंग उड़ान सोशल वेलफेयर फाउंडेशन लगातार पांच वर्षों से इस कार्यक्रम का सफल अयोजन कर रही हैं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को प्रकृति से जोड़ना तथा उनको शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ करने हेतु प्रेरित करना है। कार्यक्रम की जिम्मेदारी शुभम कुमार को सौंपी गई थी. दलमा जीवन अभयारण्य ट्रेकिंग कार्यक्रम का संचालन तीन पर्वतरोहियो के निगरानी में किया गया। प्रथम रणवीर कुमार…
जमशेदपुर ।(आलोक शर्मा) : जुगसलाई फाटक के पास टाटानगर रेल प्रशासन की ओर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. यह कार्रवाई टाटानगर रेल लैंड डिपार्टमेंट की ओर से की गयी. इस दौरान रेलवे की तरफ से यहां रेल भूमि का अतिक्रमण कर बनायी गयी 11 दुकानों को हटाया गया. इसके साथ ही अनाधिकृत रूप से लगायी गयी तीन होर्डिंग को भी हटाया गया. रेल प्रशासन की ओर से बताया गया कि यहां रेल भूमि पर जितनी भी होर्डिंग लगी हैं, सभी अनाधिकृत रूप से लगायी गयी हैं। यहां अतिक्रमण हटाने के बाद अगले दो-चार दिनों के अंदर ही फेंसिंग कर अतिक्रमण…
जमशेदपुर ।(आलोक शर्मा) : सरायकेला जिला अंतर्गत शाहपुरा में पिकनिक मनाने गए कदमा निवासी एक युवक डूब गया जिसे स्थानीय लोगों ने नदी से बाहर निकाल कर एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह जमशेदपुर के कदमा अनिल सुर पथ के रहने वाले 14 वर्षीय आदर्श पांडे अपने मित्र अभिमन्यु कुमार के अलावा कुल 6 साथी जो नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल के छात्र हैं सभी पिकनिक मानने के लिए डोबो सापडा नदी गए हुए थे जहां आदर्श पांडे अपने तीन साथियों को लेकर नदी में…
जमशेदपुर : भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर के ज़िला अध्यक्ष अमित अग्रवाल की अध्यक्षता में जमशेदपुर के लोक प्रिय सांसद विद्युत वरण महतो विशेष उपस्थिति मे आज बागुन हातु के शीतला मंदिर भवन में 25 दिसंबर को मां भारती के महान सपूत, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी जयंती पर निशुल्क स्वास्थ जांच शिविर कंबल वितरण समारोह में जमशेदपुर की सभी प्रमुख चिकित्सक से हजारों की संख्या में बस्ती वासियों का स्वास्थ जांच हुआ दावा भी प्रबंध किया गया साथ ही साथ बागुन हातु फुटबॉल ग्राउंड में 700 की संख्या में जरूरत मंद लोगो के बीच में कंबल…
कानपुर। राजा-महाराजा के जमाने में डाकू-लुटेरे के घोड़े की बात तो सुनी होगी….लेकि क्या कभी अभी के वक्त में सुना है कि कोई चोर घोड़े से चोरी करने आताहै। लेकिन हैरान करने वाला एक मामला कानपुर में आया है। जहां दो चोर घोड़े से चोरी करने पहुंचे, चोरी का VIDEO CCTV में कैद हो गया है। जिसमें दो चोर चोरी करने के लिए मंदिर पहुंचे थे, लेकिन कुत्तों ने चोरों का पूरा खेल ही खराब कर दिया। https://twitter.com/i/status/1738839408252785136 मामला कानपुर के बर्रा दो इलाके में राधा कृष्ण मंदिर की है। जानकारी के मुताबिक दो चोर घोड़े पर बैठकर चोरी करने…
फिरोजाबाद। यूपी के फिरोजाबाद जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया, यहां एक जन्म के बाद डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। परिवार वाले जब उसे लेकर घर पहुंचे तो चार घंटे बाद पता चला कि बच्ची की सांसे चल रही थी। जानकारी होते ही परिजन में उसे इलाज के लिए लेकर फिर भागे। सीएमओ ने खुद जाकर बच्ची को एसएनसीयू में भर्ती करके इलाज आरंभ कराया। परिजनों ने किया हंगामा दो दिन पहले शनिवार को मुइद्दीनपुर निवासी विनीता ने न्यू लाइफ हॉस्पिटल में प्रसव कराया। उसके गर्भ को सात माह हुआ था। स्थिति बिगड़ने पर…