Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
जगदलपुर : छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। बता दें की प्रदेश में दो चरणों में मतदान होने हैं, जिसमें पहले चरण का मतदान 7 नवबंर को और दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को होने हैं। वहीं, 3 दिसंबर को परिणाम आने हैं। वहीं, कांग्रेस की दूसरी सूची जारी होने से पहले जोरदार झटका लगा है। कांग्रेस की दूसरी सूची जारी होने से पहले ही 700 कांग्रेस कार्यकार्ताओं ने BJP का दामन थाम लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, भानपुरी और मर्दापाल में कांग्रेस कार्यकार्ता BJP में शामिल हुए हैं। भाजपा महामंत्री केदार कश्यप…
जमशेदपुर : दुर्गा पूजा को ध्यान में रखते हुए जमशेदपुर पुलिस अब तीसरी नजर से करेगी शहर पर निगरानी. जिसको लेकर जिला पुलिस के कप्तान और पुलिस अधिकारी देर रात सीएसआर पहुंचे और शहर पर CCTV से करने वाले कैमरे का जायजा लिया वहीं पुलिस कप्तान ने कौशल किशोर ने कहा कि पूजा व्यवस्था में कोई खलल ना पड़े इसको लेकर तमाम निगरानी व्यवस्था को देखा और दुरुस्त किया जा रहा जिसमे शहर में लगातार चेकिंग लगाई जा रही है जिसमे रात को भी चेकिंग कराया जा रहा ताकि कोई छोटा अपराधी भी इस पूजा पर्व में किसी तरह का…
जमशेदपुर : मानगो उलीडीह में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि उलीडीह और आस-पास के ईलाको में लोगों को हथियार का भय दिखाकर डरा धमकाकर पैसा वसूली करता था. जो किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक की गिरफ्तारी हेतु एक छापामारी टीम का गठन किया. छापामारी के दौरान पुलिस ने वरुण पाल को गिरफ्तार कर उसके पास से एक लोहे का देशी निर्मित कट्टा बरामद किया पुलिस आगे की करवाई करने में जुटी हुई…
मिलन समारोह में बोले बाबूलाल मरांडी- परिवार और पैसे की राजनीति करने वालों को हो रहा दर्द, मोदी को हटाने के लिए हो रहे एकजुट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अंत्योदय के साथ वसुधैव कुटुंबकम् हो रहा साकार…भाजपा से जुड़ना मतलब भारत को मजबूत करना रांची : भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोमवार को मिलन समारोह का आयोजन हुआ जिसमें कोल्हान प्रमंडल के पूर्व आयुक्त सेवा निवृत आइएएस अधिकारी विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सभी…
आलोक शर्मा की रिपोर्ट 189 दिन बाद जेल से जमानत पर बाहर आए भाजपा नेता अभय सिंह https://youtu.be/tD7-tYXvm70 जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र में हिंसा के बाद 10 अप्रैल को जेल गए भाजपा नेता अभय सिंह आखिरकर सोमवार को जेल से जमानत पर बाहर आ गए. जेल के बाहर उसका स्वागत कई भाजपा नेताओं और समर्थकों ने किया. मौके पर ढोल-नगाड़ों की गूंज के साथ जश्न मनाया गया. जमानत पर बाहर आने के बाद समर्थकों में खुशी की लहर है. सोमवार को सुबह से ही जेल के बाहर समर्थन जुड़ने लगे थे. समर्थकों की भीड़ से करनडीह तक सड़क जाम…
जमशेदपुर : झारखंड विधानसभा में भाजपा द्वारा विधायक दल का नेता बनाये गये अमर कुमार बाउरी का जमशेदपुर से गहरा लगाव रहा है और यह आत्मीयता आज भी बरकरार है। गोलमुरी स्थित पुलिस लाईन में उनके पिता रामनाथ बाउरी हवलदार के पद पर थें। कांग्रेस पार्टी में जिला उपाध्यक्ष रजनीश सिंह और पूर्व जमशेदपुर भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार अमर बाउरी के बचपन के मित्र हैं। अमर ने गोलमुरी पुलिस लाईन स्थित आरक्षी केंद्र मध्य विद्यालय में पांचवीं तक और फ़िर आगे मैट्रिक तक की पढाई शहर के ही आरडी टाटा स्कूल से पूर्ण किया है। वर्ष 1994 में उन्होंने मैट्रिक…
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के तत्वावधान में आयोजित हो रही अग्रसेन जयंती के समापन दिवस का आयोजन साकची धालभूम क्लब में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजन अग्रसेन जी के शोभा यात्रा के साथ हुई। साकची जेएनएसी के समीप से शुरू हुई शोभायात्रा साकची के विभिन्न मार्गो का भ्रमण करते हुए अग्रसेन भवन में समाप्त हुई। इन संस्थाओं ने निकाली झांकिया शोभायात्रा में मारवाड़ी समाज की विभिन्न संस्थाओं की झांकिया शामिल हुई. जिनमें मारवाड़ी युवा मंच आकृति व्हील्स कालिमाटी, स्टील सिटी सुरभि शाखा, जमशेदपुर शाखा, स्टील सिटी शाखा, श्याम रात्रि निशान परिवार, कृतांश एक नई पहल, राणी सती सत्संग…
जमशेदपुर : 22 अक्टूबर को होने वाले जमशेदपुर एफसी और पंजाब एफसी के बीच आगामी मैच के लिए बॉक्स ऑफिस कल जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहेगा. फैंस अपने टिकट स्ट्रेट माइल रोड, जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पर पारसी मंदिर के बगल में स्थित बॉक्स ऑफिस से सीधे व्यक्तिगत रूप से खरीद सकते हैं. ऑनलाइन टिकट Ticketgenie.in पर भी उपलब्ध हैं। जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में री ताचिकावा के गोल से हासिल की गई हैदराबाद एफसी पर जमशेदपुर एफसी की हालिया जीत के बाद, मेन ऑफ स्टील पंजाब एफसी के खिलाफ…
जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड में अपने विधायक दल का नेता और सचेतक के नामों का रविवार देर शाम ऐलान किया है। रघुवर सरकार में मंत्री रहे और चंदनक्यारी से विधायक अमर कुमार बाउरी को विधायक दल का नेता बनाया गया है। वहीं मांडू से विधायक जयप्रकाश पटेल को विधानसभा में पार्टी की ओर से चतेक होंगे। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के रिपोर्ट पर विचार के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इन नामों पर सहमति जाहिर किया है जिसके बाद रविवार देर शाम घोषणा कर दी गई। इधर घोषणा होते ही पार्टी नेताओं में जबरदस्त…
जमशेदपुर : जमशेदपुर में त्योहारी सीजन में नकली शराब खपाने की योजना को पुलिस ने नाकाम कर दिया है. पुलिस ने मानगो में छापेमारी कर मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन किया है. मानगो पुलिस ने जवाहर नगर रोड नंबर 17 स्थित पेट्रोल पंप के पीछे छापेमारी की और लाखों रुपए के नकली शराब को जब्त किया है. पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में शराब बनाने में उपयोग होने वाले स्प्रिट, शराब की खाली बोतल, ढक्कन और स्टीकर भी बरामद किया है. जब्त शराब की बाजार में कीमत 15 से 20 लाख की बताई जा रही है। मिली जानकारी के…