Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
कपाली : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत डोबो निवासी सूरज कालिंदी हत्याकांड के शूटर जमशेदपुर के मानगो चेपापुल स्थित वारिस कॉलोनी निवासी विजय तिर्की को पुलिस ने देसी लोडेड कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है, चांडिल एसडीपीओ संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया की 24 मार्च को सूरज कालिंदी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी इसके आरोप में मुख्य साजिश करता कपाली के बंधुगौड़ा निवासी जयद्रथ महतो, कमारगोड़ा के विष्णु महतो, तमोलिया के संतोष गोप एवं राकेश गोरी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था हत्याकांड के मुख्य शूटर पुलिस की गिरफ्त…
जमशेदपुर : मानगो उलीडीह के पंडित लाईन स्थिति जय प्रकाश सरकारी राशन स्टोर से विगत तीन महीनों से लाभुकों को राशन नहीं देने की शिकायतें मिली. दर्जनों की संख्या में राशन कार्ड लेकर दुकान पहुंचे लाभुकों जब राशन नहीं दिया गया तो उन लोगों ने भाजपा नेता विकास सिंह को मौके में बुलाकर मामले की जानकारी देते हुए बताया कि बिगत तीन महीना से राशन कार्डधारियों का बायोमेट्रिक सिस्टम में अंगूठा लगवाने के साथ कॉपी में एंट्री करा कर लाभुकों का हस्ताक्षर ले लिया जाता है लेकिन बदले में राशन नहीं दिया जाता। राशन स्टोर के मालिक के द्वारा आश्वासन…
यरुशलम : फिलिस्तीन के कुख्यात आतंकवादी संगठन हमास के इस महीने की सात तारीख को बिना किसी उकसावे के इजरायल पर किए गए आक्रमण के बाद समूची गाजा पट्टी में अशांति की लपटें तेजी से उठ रही हैं। इजरायल की थल सेना हमास के आतंकवादियों पर कहर बरपाने के लिए तैयार है। हमास के ठिकानों को तहस-नहस करने के लिए सारी रात इजरायल ने हवाई हमला कर रॉकेट और मिसाइलें दागी हैं। इस बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा पट्टी में अग्रिम पंक्ति पर इजरायली रक्षा बलों के पास पहुंचकर सैनिकों का मनोबल बढ़ाया है। यह जानकारी मीडिया…
चक्रधरपुर : हाईकोर्ट से झटके के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लगता है जेल जाने का अहसास हो रहा है। चक्रधरपुर में उन्होंने अपने संबोधन में इस बात के संकेत दिये हैं। अपने संबोधन में हेमंत सोरेन ने कहा है कि विरोधियों को लगता है कि मुझे जेल में बंद कर वो अपने मंसूबों में कामयाब हो जायेंगे, तो ये उनका मंसूबा कामयाब नहीं होने वाला है। हेमंत सोरेन वीर शहीद देवेंद्र मांझी की शहादत दिवस पर बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जेल गए तो बड़ा आंदोलन होगा… झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत…
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के तत्वावधान में आयोजित हो रही अग्रसेन जयंती समारोह का समापन दिवस के अवसर पर साकची जेएनएसी गोलचक्कर से भव्य शोभा यात्रा आज निकाली जाएगी। शोभा यात्रा में 25 झाकियां, बिलासपुर से बैंड सहित कई अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। शोभा यात्रा में अग्रवंशी झारखंड के माननीय स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, चिकित्सा, स्वास्थ्य शिक्षा और आपदा प्रबंधन मंत्री श्री बन्ना गुप्ता उपस्थित होंगे। इस बात की जानकारी कमल किशोर अग्रवाल एवं सम्मेलन के उपाध्यक्ष सन्नी संघी ने दी। पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के अध्य्क्ष संदीप मुरारका एवं महामंत्री अभिषेक अग्रवाल गोल्डी ने समस्त…
जमशेदपुर : पोखारी स्थित नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में पीएचडी की प्रथम अवार्डी को शनिवार को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. यूनिवर्सिटी की प्रथम पीएचडी अवार्डी होने का गौरव सीमा चौधरी ने पाप्त किया है. उनके शोध का विषय “प्रोफेशनलिज्म इन रिलेशन टू टीचर्स सेल्फ एफिसिएंसी एंड वर्कप्लेस एक्सप्लॉएटेशन एट द सेकेंडरी लेवल ऑफ एजुकेशन” रहा. सीमा चौधरी ने डॉ ज्योति प्रकाश स्वाइन के मार्गदर्शन में यह शोध पूरा किया है. यह शोध प्रो (डॉ) ज्योति शंकर प्रधान, सह-प्राध्यापक, शिक्षा विभाग, फकीर-मोहन विश्वविद्यालय, बालशोर, ओडिशा द्वारा उच्च प्रशंसित हुआ है. इस अवसर में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो गंगाधर पंडा, उप-कुलपति…
JAMSHEDPUR : सीतारामडेरा के बारादवारी के अमिता अपार्टमेंट में चोरों ने विगत रात तीसरे तल्ले में एक घर का ताला तोड़कर लगभग 20 लाख रुपए के जेवरात व लगभग 15 हजार कैश ले उड़े चोर बताया जा रहा है कि जैन शाम को घर बंद कर अपना प्रतिष्ठान गए थे. जब वापस घर आए तो पता चला कि उनका घर का ताला टूटा हुआ है. घर से पूरा सोना का सामान गायब है।
रीवा : हेडमास्टर ने ऐसी शर्मनाक करतूत की है, कि सुनकर आप भी शर्मिंदा हो जायेंगे। पहले तो छात्र की हेडमास्टर ने पिटाई कर दी और फिर जब छात्र की मां बीच बचाव करने पहुंची, तो शिक्षक ने उसकी साड़ी खोल दी। शर्मनाक घटना मध्यप्रदेश के रीवा की है। घटना को लेकर थाने में मामला दर्ज किया गया है। मामला जिले के सेमरिया थाना इलाके का है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल, गोदहा गांव में स्थित शासकीय विद्यालय में अध्यनरत छात्र अपनी मार्कशीट लेने स्कूल गया था। मार्कशीट पुराना था, जिसे लेकर हेडमास्टर…
ODI-WORLD-CUP-BREAKING : भारत – पाकिस्तान मैच से पूर्व युवा क्रिकेटरों और पूर्व अंडर 19 स्लेक्टर व क्रिकेटर…काजल दास ने की भविष्यवाणी…. जाने कौन जीतेगा मैच…इन्होंने कही इतनी बड़ी बात….देखें पूरा VIDEO 📸 https://youtu.be/KK9ZvqxuRmk?si=_TnnhBBHfgSyt6uI
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला में गोइलकेरा थाना क्षेत्र के बामियाबुरू, तिलयाबेड़ा जंगल में पुलिस जावनों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. नक्सलियों और पुलिस के बीच दोनों तरफ से दर्जनों राउंड गोलियां दागी गयी हैं. इस मुठभेड़ को लेकर एसपी आशुतोष शेखर ने पुष्टि की है. गुरुवार को पुलिस के जवान गोईलकेरा के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बामियाबुरू, तिलयाबेड़ा जंगल की ओर अभियान में निकले हुए थे. इसी दौरान घने जंगलों के बीच से नक्सलियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, इसके साथ ही उन्होंने जवानों को निशाना बनाते हुए आईईडी ब्लास्ट भी कर दिया. नक्सलियों की तरफ से हुई…