लखीसराय : जिले के सूर्यगढ़ा प्रखंड क्षेत्र महेशपुर पंचायत में पहले से घात लगाये अज्ञात मनचले पांच की संख्या में पीछे से गमछी से मुँह बंद कर महेशपुर गांव निवासी जोगिंदर महतो का पुत्र राकेश रंजन उर्फ़ राहुल पर ब्लेड से कई जगह वार कर दिया। राहुल ने बताया एबं आवेदन के अनुसार बताया जा रहा है कि रोज की तरह दोस्तों के साथ टहलने के लिए जाया करता था। सोमवार की शाम लगभग साढ़े 7 बजे राहुल अकेले गया था। फिर अधमरा हालात में दोस्तों को फोन किया तत्परता दिखाते हुए दोस्तों ने सूर्यगढ़ा अस्पताल इलाज़ के लिए ले जाया गया । इधर जब पीरी बाज़ार थाना के थानाध्यक्ष चद्रवीर कुमार सिंह से फोन के माध्यम से बात किया तो उन्होंने बताया की आवेदन मिला है हम लोग जाँच में जुटे हुए है। जो लोग इस घटना में शामिल होंगे कड़ी से कड़ी सजा दिया जायेगा।

