धनबाद : कतरास में तुमने पुकारा और हम चले आए जान हथेली पर ले आए रे….यह गाना लोयाबाद क्षेत्र के रहने वाले प्रेम कुमार पर सटीक बैठा। प्रेमिका के कहने पर प्रेम कुमार कतरास तो जरूर पहुंचा. लेकिन यहां पहले से ही लड़की के परिजन घात लगाए बैठे थे और प्रेम कुमार की धुनाई करना चाह रहे थे. लेकिन मामला उलटा पड़ गया. प्रेम कुमार ने ही लड़की के परिजनों पर भारी पड़ा और लड़की के परिजनों को मारकर सर फोड़ दिया. यह घटना नदी किनारे स्थित सालासर मंदिर के पास घटी. मारपीट इतनी जबरदस्त हो रही था कि आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. लोगों ने इसकी सूचना कतरास पुलिस को दी कतरास पुलिस सूचना पाकर घटनास्थल पहुंचकर प्रेम कुमार को हिरासत में ले लिया. युवक को हिरासत में लेते ही प्रेमिका का प्रेम जाग उठा और कतरास थाना में जाकर अपने प्रेमी को छोड़ने की बात कहने लगी.

मारपीट के दौरान लड़की के परिजन रवि कुमार घायल हो गये. उनका सर फट गया. घटना के बाद दोनों के परिजन थाना में पहुंच गए. लड़का लड़की दोनों बालिग है. दोनों शादी करना चाहते हैं.समाचार लिखे जाने तक कतरास थाना में लड़का और लड़की के परिजन डटे हुए हैं. हालांकि दोनों और से अब तक कोई शिकायत नहीं की गई है. घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा व्याप्त है.
