जमशेदपुर/रांची। समाज के सामने एक मार्मिक मामला सामने आया है, जहां एक मासूम बेटी नंदनी गंभीर बीमारी से जूझ रही है और उसके इलाज के लिए परिवार आर्थिक संकट से गुजर रहा है। जानकारी के अनुसार, नंदनी को ब्रेन अटैक जैसी खतरनाक बीमारी हो गई है, जिसके कारण उसकी स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है। बताया जाता है कि नंदनी के पिता इंदरजीत चक्रवर्ती एक साधारण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आते हैं। वे किसी तरह घर का खर्च चलाने के साथ-साथ अपनी बेटी का इलाज भी करवा रहे हैं, जिससे उन पर आर्थिक बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है।


परिजनों के अनुसार, नंदनी का इलाज Christian Medical College Vellore में चल रहा है, जहां डॉक्टरों ने लंबी अवधि तक इलाज की आवश्यकता बताई है। चिकित्सकों के मुताबिक, नंदनी के इलाज में एक साल से डेढ़ साल तक का समय लग सकता है और इस दौरान रोजाना महंगी दवाइयों एवं चिकित्सा सुविधाओं की जरूरत पड़ेगी।
इस कठिन परिस्थिति में नंदनी के पिता लगातार समाज से मदद की अपील कर रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भी आगे आकर लोगों से सहयोग की अपील की है, ताकि मासूम नंदनी को बेहतर इलाज मिल सके और उसकी जिंदगी बचाई जा सके। समाज के जागरूक लोगों का कहना है कि यह समय एकजुट होकर इंसानियत का परिचय देने का है। छोटी-छोटी मदद भी इस बच्ची के जीवन को बचाने में बड़ी भूमिका निभा सकती है।
