जमशेदपुर : गोलमुरी स्थित आदिवासी हो समाज भवन में 77वें गणतंत्र दिवस का आयोजन देशभक्ति और उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। इस अवसर पर विधिवत झंडोत्तोलन किया गया, जिसके पश्चात राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत हुई। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ सदस्यों के साथ-साथ युवाओं की भी सक्रिय सहभागिता देखने को मिली। उपस्थित सभी लोगों ने भारत के संविधान के प्रति अपनी अटूट निष्ठा व्यक्त की और देश की एकता, अखंडता, संप्रभुता तथा सामाजिक समरसता को बनाए रखने का संकल्प लिया।
समारोह के दौरान आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रमुख रूप से रवि सवैया, सरस्वती बिरूवा सवैया, निकिता बिरुली, उपेन्द्र बानरा, मनोज मेलगंडी, अमित हेंब्रम, अजय बिरुली, डिबार पूर्ति, लालमोहन जमुदा, राजकुमार बानरा, देवेंद्र बिरुवा, वीरसिंग देवगम, प्रकाश कोया, सुबोध श्रीवास्तव, गुरुचरण मुखी, जुलेश मुखी, मनीष बनरा, भूलटू बारी सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
