जमशेदपुर : मानगो के जवाहर नगर क्रॉस रोड नंबर–14 (ए) में रविवार को कॉलोनी का औपचारिक नामकरण किया गया। इस दौरान कॉलोनी का नाम “मोहम्मदी कॉलोनी” रखा गया। इससे पहले यह मोहल्ला पहाड़ी के नाम से जाना जाता था। मोहम्मदी कॉलोनी के अंतर्गत कुल 16 मकान आते हैं। नामकरण समारोह के अवसर पर मोहल्लेवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां साझा कीं और बधाइयां दीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेसी नेता अंसार खान उपस्थित रहे। अंसार खान ने फीता काटकर मोहम्मदी कॉलोनी का विधिवत उद्घाटन किया।
इस मौके पर जाहिद हुसैन खान, जियाउद्दीन अहमद, मोहम्मद हमदानी, सलाउद्दीन, मोहम्मद कैफ, मोहम्मद मुस्तफा, मोहम्मद जाहिद, मुनीर अंसारी, मोहम्मद राहुफ, मोहम्मद तबरेज, मोहम्मद तौकीर आलम, मोहम्मद एजाज, मोहम्मद नूर आलम, मोहम्मद असलम, मोहम्मद वसीम जिलानी, जीशान जिलानी, मोहम्मद इम्तियाज, मोहम्मद यूसुफ, मोहम्मद इस्साकर, आफताब अहमद खान, मोहम्मद अजीम, मोहम्मद सऊद सहित बस्ती के बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कॉलोनी के विकास और आपसी भाईचारे को और मजबूत करने की बात कही।


