जमशेदपुर : बसंत पंचमी के पावन अवसर पर बागबेड़ा कॉलोनी स्थित पूर्णिमा कोचिंग सेंटर के पूजा पंडाल का उद्घाटन बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष एवं जिला भाजपा नेता सुबोध झा ने फीता काटकर एवं विधिवत पूजा-अर्चना कर किया।

इस अवसर पर सुबोध झा ने पिछले वर्ष कोचिंग सेंटर के मैट्रिक परीक्षा में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी बच्चे मन लगाकर पढ़ाई करें और शिक्षा को ही अपना सबसे बड़ा हथियार बनाएं।
उन्होंने यह भी घोषणा की कि इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बड़े स्तर पर पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा, ताकि बच्चों का मनोबल और बढ़े। सुबोध झा ने छात्रों को निरंतर मेहनत करने, अनुशासन में रहकर लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में उत्साह और उमंग देखने को मिली।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्णिमा कुमारी, सुलेखा रानी, मनीषा कुमारी, प्रमिला पांडे, रंजीत कुमार, अखिलेश कुमार, सरोज मिश्रा, पवन पांडे, वंश कुमार मिश्रा, कार्तिक कुमार, निरंजन पाल, रंजन श्रीवास्तव, राजू पासवान, विनीता कुमारी सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक पूजा-अर्चना में शामिल हुए।
