जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में भारतरत्न स्वः राजीव गाँधी जी के पुण्यतिथि के अवसर पर मुख्य अतिथि एआईसीसी संयुक्त सचिव निलेश पटेल लालाभाई, पंकज चम्पनर, मनोज सहाय, जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने भी चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। 

जिलाध्यक्ष ने इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वः राजीव गाँधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज भारत को दुनियाभर में कम्प्यूटर और आईटी के प्रणेता के रूप में जाना जाता है। पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने और जवाहर रोजगार योजना लाकर गाँव गाँव में विकास का गंगा बहाया। सेटेलाइट के क्षेत्र में भारत बहुत आगे बढ़ा। सूचना प्रौधोगिकी, गंगा सफाई योजना, मिसाईल प्रक्षेपण, उच्च शिक्षा का विकास, विदेशों में मैत्री संबंध करार कर नौजवानों को नौकरी और व्यवसाय के द्वार खोले, स्वः राजीव को शांति दुत के रूप भी जाना जाता है, राजीव गाँधी के नेतृत्व में बड़े पैमाने पर नौजवानों को नौकरी मिला एवं व्यवसाय के अवसर मिले, लघु उधोग एवं गृह उधोग के अवसर बढ़े, आज भी स्वः राजीव गाँधी के कार्य हम सबों को याद है, यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कार्यक्रम में आनन्द बिहारी दुबे जिलाध्यक्ष, एआईसीसी संयुक्त सचिव निलेश पटेल लालाभाई, पंकज चम्पनर, मनोज सहाय, राकेश तिवारी प्रदेश सचिव, सामंता कुमार, रजनीश सिंह, रंजीत सिंह, फिरोज खान, अंसार खान, शफीअहमद खान, अमरजीत नाथ मिश्र, संजय यादव, पवन कुमार बबलू, मो शब्बीर ऊर्फ लालबाबू, राजकुमार वर्मा, ज्योति मिश्र, नलिनी सिन्हा, सन्नी सिंह, मुन्ना सिंह, मनोज उपाध्याय, रजनी बंसल, सचिन कुमार सिंह, संजय सिंह आजाद सहित कांग्रेस कार्यकर्तागण शामिल हुए।
