जमशेदपुर : न्यू बारीडीह सरस्वती पूजा कमिटी न्यू सन मून स्टार क्लब के पूजा पंडाल का भूमि पूजन शुक्रवार को सम्पन्न हुई पूजा कमिटी द्वारा प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी काफी धूम-धाम से पूजा का आयोजन किया जा रहा है कमिटी के संरक्षक कुमार अभिषेक ने कहा कि मां सरस्वती की प्रतिमा बंगाल से आए कारीगरों द्वारा भव्य रूप से तैयार किया जा रहा है मां की प्रतिमा बारह फीट की बनाई जा रही तथा पूजा आरंभ होने के बाद से प्रत्येक दिन पूजा पंडाल में सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन किया जाएगा भूमि पूजन के दौरान कमिटी के अध्यक्ष कुमार आशुतोष, निर्मल गोप, राम मिश्रा, अनिकेत रॉय, सोमनाथ मिश्रा, सुशांत कुमार, मनीष रजक, अमन कुमार, बलजीत सिंह, राज सिंह, हनी सिंह, आदि उपस्थित थे।
Advertisements

Advertisements

