जमशेदपुर : बारीडीह चौक स्थित आंदोलनकारी कोका कमार करमाली के मूर्ति स्तंभ में किसी ने भाजपा प्रत्याशी श्रीमती पूर्णिमा साहू जी का स्टीकर लगा दिया था सूचना प्राप्त होने पर भाजपा बारीडीह मंडल के महामंत्री कुमार अभिषेक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा में लगे स्टीकर को हटा दिया तथा माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कुमार अभिषेक ने कहा कि राजनीति द्वेष से प्रेरित होकर भाजपा प्रत्याशी श्रीमती पूर्णिमा साहू जी की राजनीति छवि को धूमिल करने के प्रयास से यह कार्य किया गया था जिसे भाजपा कार्यकर्ताओं ने हटा दिया साथ ही इस तरह के द्वेष पूर्ण कार्य के लिए भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन से दोषियों पर करवाई की मांग करती है इस दौरान मनमोहन लाल बल्लू, विजय गोंड, प्रेम मुखी, साकेत कुमार, कुमार आशुतोष, राम मिश्रा, अनिकेत रॉय, सोमनाथ मिश्रा, जोलेश मुखी, संदीप कुमार आदि उपस्थित थे।

