जमशेदपुर : मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा द्वारा गणगौर महोत्सव की आयोजन की तैयारियां धूमधाम से की जा रही है। 21 मार्च 2026 शनिवार को संध्या 04:00 बजे सामूहिक गणगौर विसर्जन कार्यक्रम का आयोजन साकची स्वर्णरेखा नदी में किया गया है। मारवाड़ी समाज की महिलाएं सामूहिक गणगौर विर्सजन करेगी। गणगौर पर्व मारवाड़ी समाज का प्रमुख त्योहारों लोक पर्व में से एक है। गणगौर पूजा हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि को होती है इस दिन कुंवारी कन्या और सुहागन महिलाएं व्रत रखती है। माता पार्वती और साथ भगवान शिव की पूजा करती है। होली के दूसरे दिन से प्रारंभ होकर 16 दिनों तक गणगौर पर्व चलता है। जिसका गणगौर विसर्जन के साथ संपन्न होती है।

सम्मेलन के कोषाध्यक्ष सन्नी संघी ने बताया की मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा आयोजित विसर्जन समारोह में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आई मारवाड़ी समाज की महिलाओं अपने-अपने गणगौर एवं जंवारा को विसर्जित करती है। नाच-गाकर, पूजा-पाठ कर हर्षोल्लास के साथ गणगौर एवं जवारा का विसर्जन होता है।शाखा की सभी ब्यावली बेटियों एवं बहुओं को शाखा की तरफ से उपहार देकर सम्मानित किया जाएगा।
गणगौर महोत्सव को सफल बनाने में अध्यक्ष बजरंगलाल अग्रवाल, सचिव बबलु अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सन्नी संघी, पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश रिंगसिया, संतोष अग्रवाल, पुर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, निर्मल पटवारी, कुशल गनेड़ीवाल समेत कई सदस्य लगे हुए है।
