जमशेदपुर : कोल्हान क्षेत्र सहित जमशेदपुर में तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। बढ़ती तपिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने आम जनमानस के लिए हेल्थ एडवाइजरी जारी की है। दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच बेवजह बाहर न निकलने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई है। शिक्षा विभाग भी स्कूलों के समय में बदलाव पर विचार कर रहा है ताकि बच्चों को लू से बचाया जा सके।
Advertisements

