जमशेदपुर : “Krish Ka Sunega Gana” यह लाइन तो आप सभी जमशेदपुरवासी जरूर सुन चुके होंगे। सोशल मीडिया पर बीते कुछ दिनों से यही लाइन हर तरफ वायरल हो रही थी। इसी लाइन के साथ एक चेहरा भी वायरल हुआ वो है Dhoom जिसके एक वीडियो पर मिलियन व्यूज आते है। कचरे के बीच रहने वाला नशे की लत में जकड़ा हुआ Dhoom जिसका फायदा हर कोई अपने वीडियो में व्यूज बटोरने के लिए उठा रहा था। लोग उसके पास पहुंच रहे थे उसके साथ वीडियो बना रहे थे लेकिन किसी ने ये नहीं सोचा कि इस Dhoom को नशे की इस दलदल से बाहर कैसे निकाला जाए और उसे एक नई बेहतर जिंदगी कैसे दी जाए।

लेकिन अब Dhoom की जिंदगी में एक बड़ा मोड़ आया है। Dhoom को नशे से बाहर निकालकर एक नई जिंदगी देने के लिए जमशेदपुर का Rehab Center अस्तित्व फाउंडेशन आगे आया है। आज अस्तित्व फाउंडेशन की टीम Dhoom को अपने साथ लेकर अपने rehabilitation center पहुंची। पहले अस्तित्व फाउंडेशन ने बागबेड़ा थाना से अनुमति ली और उसके बाद ही यह इतना बड़ा कदम उठाया। फाउंडेशन की ओर से बताया गया है कि वे पूरी कोशिश करेंगे कि Dhoom को हमेशा के लिए नशा मुक्त किया जा सके।
इस दौरान Dhoom ने भी खुद अपनी जिंदगी से जुड़ा एक दर्दनाक सच बताया। Dhoom ने कहा कि बचपन में उसे पानी बोलकर शराब पिला दी जाती थी और उसी वजह से उसे नशे की आदत लग गई। उसने बताया कि वह अब इस हालात से बाहर आना चाहता है । Dhoom की यह कहानी सिर्फ एक वायरल चेहरे की कहानी नहीं है बल्कि समाज के लिए एक आईना है। आज जरूरत है कि समाज जितने भी ऐसे लोग हैं जो बेसहारा हैं नशे की लत में फंसे हैं और जिनका कोई सहारा नहीं है उनके लिए समाज आगे आए। ऐसे लोगों को नशे और अंधेरे से बाहर निकालकर उन्हें भी एक नई सम्मानजनक जिंदगी देने की पहल की जाए।
