जमशेदपुर : आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ विश्वविद्यालय और श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन के संयुक्त तत्वावधान में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2026 का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं प्रबंधन की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली। खेल महोत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, शारीरिक फिटनेस और टीमवर्क को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय महिला मुक्केबाज अरुणा मिश्रा रहीं। वार्षिक खेलकूद समारोह का शुभारंभ मशाल प्रज्वलन और आकर्षक फ्लैग मार्च के साथ किया गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि अरुणा मिश्रा, संस्थापक सदस्य शंभू महतो, संध्या महतो, कुलाधिपति सुखदेव महतो तथा श्रीमती अनिता महतो द्वारा संयुक्त रूप से गुब्बारा उड़ाकर कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा योग नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। छात्रा सुप्रिया जोंको ने खिलाड़ियों को खेलों में अनुशासन एवं खेल भावना बनाए रखने की शपथ दिलाई।

मुख्य अतिथि अरुणा मिश्रा ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि यदि विद्यार्थियों को जीवन में अपने लक्ष्य तक पहुँचना है, तो अनुशासन को अपना स्थायी साथी बनाना होगा। उन्होंने कहा कि आज के दौर में खेल केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि करियर का सशक्त माध्यम बन चुका है। खेल के माध्यम से पहचान, सम्मान और रोजगार के अवसर मिलते हैं, लेकिन इसके साथ पढ़ाई को भी उतनी ही गंभीरता से लेना आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को जंक फूड से दूर रहने, घर के पौष्टिक भोजन को प्राथमिकता देने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। साथ ही विश्वास जताया कि आने वाले समय में श्रीनाथ विश्वविद्यालय और श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन के छात्र राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर संस्थान का नाम रोशन करेंगे।
श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन की ओर से एथलेटिक्स स्पर्धाओं में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 100 मीटर बालक वर्ग में हेमंत महतो ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि गगन महतो तृतीय स्थान पर रहे। 100 मीटर बालिका वर्ग में शशि प्रभा बिलुंग ने प्रथम, निकिता कच्छप ने द्वितीय तथा बैजंती तिरिया ने तृतीय स्थान हासिल किया। 200 मीटर बालक वर्ग में सागर महाकुड़ प्रथम, प्रकाश मंडल द्वितीय और अमित कुमार राणा तृतीय स्थान पर रहे, जबकि 200 मीटर बालिका वर्ग में प्रीति डुंगडुंग ने प्रथम, शशि प्रभा बिलुंग ने द्वितीय और बैजंती तिरिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
400 मीटर बालक वर्ग में हेमंत महतो प्रथम, दीपक समाड़ द्वितीय और बीजू तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर बालिका वर्ग में सुखमती तिरिया ने प्रथम, उषा महतो ने द्वितीय तथा निकिता कच्छप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर बालक वर्ग में हेमंत महतो ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि 800 मीटर बालिका वर्ग में उषा महतो प्रथम, निकिता कच्छप द्वितीय और शशि प्रभा बिलुंग तृतीय स्थान पर रहीं।
वॉकिंग स्पर्धा के बालक वर्ग में सागर महाकुड़ प्रथम, प्रकाश मंडल द्वितीय और प्रीतम सिंह मंडल तृतीय स्थान पर रहे। वॉकिंग बालिका वर्ग में सुप्रिया जोंको ने प्रथम, ज्योति कुमारी ने द्वितीय तथा प्रीति डुंगडुंग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शॉटपुट बालक वर्ग में हेमंत महतो ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि शॉटपुट बालिका वर्ग में शिल्पा कुमारी प्रथम, कंचन कुमारी महतो द्वितीय और सुखमती तिरिया तृतीय स्थान पर रहीं। डिस्कस थ्रो बालिका वर्ग में ज्योति कुमारी ने प्रथम, निकिता कच्छप ने द्वितीय और शिल्पा कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जैवलिन थ्रो बालक वर्ग में सागर महाकुड़ प्रथम, सौमन घोष द्वितीय और अमित कुमार राणा तृतीय स्थान पर रहे, जबकि जैवलिन थ्रो बालिका वर्ग में निशा कंडेयांग प्रथम, लवली तारा बारजो द्वितीय और उषा महतो तृतीय स्थान पर रहीं।
श्रीनाथ विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने भी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 100 मीटर बालक वर्ग में सोनू कुमार ने प्रथम, मेघराज सोरेन ने द्वितीय तथा शाहिद मांझी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर बालिका वर्ग में मैडी हेम्ब्रम प्रथम, अमृता महतो द्वितीय और अनुष्का उपाध्याय तृतीय स्थान पर रहीं। 200 मीटर बालक वर्ग में सोनू कुमार ने प्रथम, चंदन कुमार ठाकुर ने द्वितीय और सागर कुम्भकार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि 200 मीटर बालिका वर्ग में मैडी हेम्ब्रम प्रथम, अमृता महतो द्वितीय और अनुष्का उपाध्याय तृतीय स्थान पर रहीं।
400 मीटर बालक वर्ग में मेघराज सोरेन ने प्रथम, चंदन कुमार ठाकुर ने द्वितीय तथा सागर कुम्भकार ने तृतीय स्थान हासिल किया। 400 मीटर बालिका वर्ग में मैडी हेम्ब्रम प्रथम, किश्टोमनी कुमारी द्वितीय और प्रिया लुगुन तृतीय स्थान पर रहीं। 800 मीटर बालक वर्ग में सागर कुम्भकार प्रथम, राहुल कुमार द्वितीय और प्रबीर कुमार दास तृतीय स्थान पर रहे, जबकि 800 मीटर बालिका वर्ग में रिमझिम कुमारी प्रथम, पायल कुमारी द्वितीय और अमृता महतो तृतीय स्थान पर रहीं।
वॉकिंग प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में रिमझिम कुमारी ने प्रथम, प्रिया लुगुन ने द्वितीय और ज्योति मिश्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, वहीं वॉकिंग बालक वर्ग में शिवम बारिक प्रथम, चंदन कुमार ठाकुर द्वितीय और अर्पण तिरू तृतीय स्थान पर रहे। शॉटपुट बालक वर्ग में मृत्तुंजय पाठक प्रथम, आकाश दास द्वितीय और शिवम बारिक तृतीय स्थान पर रहे, जबकि शॉटपुट बालिका वर्ग में फुलमती सुंडी प्रथम, अनुराधा कुमारी द्वितीय और रिमझिम कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। डिस्कस थ्रो बालक वर्ग में आकाश दास प्रथम, अमनदीप सिंह देव द्वितीय और सौरव कुमार महतो तृतीय स्थान पर रहे। डिस्कस थ्रो बालिका वर्ग में किश्टोमनी कुमारी प्रथम, फुलमती सुंडी द्वितीय और खुशबू कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। जैवलिन थ्रो बालक वर्ग में राकेश सरदार प्रथम, सोनू कुमार द्वितीय और अमनदीप सिंह देव तृतीय स्थान पर रहे, जबकि जैवलिन थ्रो बालिका वर्ग में प्रिया लुगुन प्रथम, मुस्कान कुमारी यादव द्वितीय और फुलमती सुंडी तृतीय स्थान पर रहीं।
