जमशेदपुर : पत्रकार एकता मंच कोल्हान ने अपने सामाजिक दायित्व के तहत कंपकपाती ठंड को देखते हुए बृहस्पतिवार को जमशेदपुर प्रखंड के उत्तरी किताडीह एवं पश्चिमी कीताडीह पंचायत के जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरित किया गया। कंबल वितरण का आयोजन कीताडीह सरना मार्शल क्लब भवन में किया गया। मौके पर ट्रस्टी सह संरक्षक अन्वेष अंबष्ट, ट्रस्टी सह सलाहकार दीपक कुमार, संरक्षक गोविंदा पति, महासचिव सुनील पांडे, कार्यकारीअध्यक्ष प्रशांत सिंह राजपूत, कोल्हान प्रभारी दशरथ प्रधान, आईटी सेल प्रभारी दीपक महतो, संगठन सचिव मो.शहजादा खान, वरीय सदस्य शहजादा खान, सह सचिव बलराम पांडा, सह मीडिया प्रभारी राकेश पात्रों, आईटी सेल सह प्रभारी गुणाधर गोप, सलाहकार बृजकिशोर ठाकुर, मनोरंजन सिन्हा,संजय सिंह, उत्तरी कीताडीह पंचायत की पंचायत समिति सदस्य लक्ष्मी बोदरा, पश्चिम कीताडीह पंचायत की पंचायत समिति सदस्य द्रोपदी मुंडा, वार्ड सदस्य आशा ईचागट्टू, गुड़िया पात्रो, समाजसेवी सरस्वती सामंत समेत काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

