जमशेदपुर : जमशेदपुर के प्रमुख व्यवसायी देवांग गांधी के 24 वर्षीय पुत्र कैरव गांधी के अपहरण की घटना को कॉंग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे नें अत्यंत चिंताजनक एवं दुखद बताया है। 13 जनवरी 2026 को कैरव गांधी हाईवे पर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए, जब उनका वाहन घटनास्थल पर लावारिस पाया गया। अपहरणकर्ताओं ने इंडोनेशियाई मोबाइल नंबर से परिवार को 5 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की, जिसकी कॉल डिटेल रिकॉर्ड पुलिस द्वारा जब्त कर ली गई है. पुलिस ने बिहार, पश्चिम बंगाल एवं ओडिशा में विशेष दल तैनात कर छापेमारी शुरू की।


पुलिस प्रशासन की त्वरित जांच एवं झारखंड सरकार की सक्रियता की प्रशंसा करते हुए श्री दुबे नें अपराधियों को शीघ्र पकड़कर कैरव गांधी की सकुशल बरामदगी सुनिश्चित होगी ऐसी कामना करते हैं । पार्टी पीड़ित परिवार के साथ पूर्ण एकजुटता व्यक्त करती है।
