जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। इसमें युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव रंजन को जिला महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। संजीव रंजन लंबे समय से कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय रहे हैं। उन्होंने प्रखंड कमेटी से लेकर प्रदेश महासचिव (युवा कांग्रेस) के पद पर रहकर संगठन को मजबूती देने में अहम भूमिका निभाई है। उनके इसी अनुभव और सक्रियता को देखते हुए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें जिला संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दी है।


इस बार जिला संगठन के विस्तार में शीर्ष नेतृत्व ने पुराने अनुभवी नेताओं के साथ-साथ ऊर्जावान युवाओं को प्राथमिकता दी है, जिससे जिले में संगठन के भीतर नई ऊर्जा का संचार होने की उम्मीद है।
अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए संजीव रंजन ने कहा :
“मैं इस नई जिम्मेदारी के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। मैं अपनी पूरी ऊर्जा और निष्ठा के साथ संगठन हित में कार्य करूँगा और कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहूँगा।”
उनकी इस नियुक्ति पर पार्टी कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।
