जमशेदपुर : लौहनगरी की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था श्री श्री बाल मंदिर द्वारा साकची स्थित झंडा चौक में पंडाल का उद्धघाटन समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री ओडिसा राज्य के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्र स्वयं सेवक संघ के महानगर कार्यवाह रविन्द्र जी, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन यादव, केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा के अध्यक्ष अरुण सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा, समाजसेवी संतोष अग्रवाल, पवन अग्रवाल, चंद्रशेखर मिश्रा, उपस्थित थे।
कार्यक्रम की अध्य्क्षता सुमन अग्रवाल एवं संचालन सन्नी संघी ने किया। इस दौरान उन्होंने स्थित श्री राम दरबार में भगवान की आरती कर आर्शीवाद लिया। समिति के सदस्यों ने मुख्य अतिथि श्री रघुवर दास को पगड़ी, पुष्प गुच्छ, तलवार भेंट कर उनका स्वागत किया। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने समस्त झारखंडवाशियों को रामनवमी की बधाई देते हुए कहा की इस बार रामनवमी पर्व-त्योहार को लेकर लोगों में उल्लास का वातावरण है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के जीवन का एक ही उद्देश्य था, वह है अधर्म का नाश कर धर्म की स्थापना करना, ताकि एक कल्याणकारी समाज की स्थापना की जा सके। रामनवमी के त्यौहार का महत्व हिंदु धर्म सभ्यता में महत्वपूर्ण रहा है। बाल मंदिर के इस 51वाँ वर्ष के सफर समारोह में आज अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ। उन्होंने कहा की बाल अवस्था से ही मैं इस अखाड़ा से जुड़ा हुआ हूं।

राम मंदिर और विधुत सज्जा देखने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़……..
इस वर्ष कमिटी के द्वारा पूरे साकची क्षेत्र को अयोध्या नगरी की तरह सजाया गया है। अयोध्या के राम मंदिर का प्रारूप साकची झंडा चौक में स्थापित किया गया है एवं आकर्षक विद्युत सज्जा श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बिंदु बनी हुई है.
समर्पित टीम ने किया अनूठा प्रयास…….
इस आयोजन को सफल बनाने में कमेटी के समर्पित सदस्यों—
रामनवमी महोत्सव को सफल बनाने में मुख्य रूप से सुमन अग्रवाल, श्री निर्मल जालुका, अमित अग्रवाल, सन्नी संघी, अंकित मोदी, अभिषेक अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, रिंकू जालुका, सतीश शर्मा, कृष्णा अग्रवाल, सौरव अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, नरेश संघी, प्रणय गुप्ता, ओमप्रकाश अग्रवाल, सुरेश खेमका, राहुल चौधरी, अंशुल रिंगासिया, सौरव कुमार, अभिमन्यु सिंह, पुरषोत्तम जोशी, ऋषभ अग्रवाल, लक्ष्मीकांत ख़िरवाल, सम्भू चौधरी, बजरंग लाल अग्रवाल, बबलु अग्रवाल का विशेष योगदान रहा. सभी ने पूरे समर्पण और उत्साह के साथ इस आयोजन को भव्य रूप देने में अपनी भूमिका निभाई है।
बुधवार को होगा प्रभु श्रीराम का भव्य आरती……
बाल मंदिर के सन्नी संघी ने बताया की बुधवार 25 मार्च को भव्य दीप उत्सव एवं प्रभु श्री राम का महाआरती होगा। स्थानीय कलाकारों के द्वारा साकची बाजार के हृदय स्थल झंडा चौक पर रंगोली के माध्यम से प्रभु श्रीराम का चित्र बनाया जाएगा। जिस प्रकार गंगा मैया का आरती बनारस में होता है, वहीं के पुरोहितों के द्वारा साकची झंडा चौक पर प्रभु श्री राम का महाआरती होगा। उन्होंने जमशेदपुर के राम भक्तों से उपस्थित होने का आह्वान किया है।
