जमशेदपुर : श्रीनाथ विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग द्वारा “एआईं फॉर डेवलपर्स: फ्रॉम लर्निंग टू बिल्डिंग” विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार का उद्देश्य छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के व्यावहारिक पहलुओं से अवगत कराना और उन्हें तकनीकी रूप से सशक्त बनाना था।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में एआई एजुकेटर एवं आइडिया टू एक्शन टेक्नोलॉजी और लूटलिंक के संस्थापक श्री यशवर्धन शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में बढ़ती संभावनाओं पर गहरा प्रकाश डालते हुए छात्रों को केवल थ्योरी के ज्ञान तक सीमित न रहकर व्यावहारिक प्रयोगों पर ध्यान देने की बात कही। उन्होंने विभिन्न आधुनिक एआई टूल्स, उनके उपयोग और इस क्षेत्र में उपलब्ध करियर अवसरों की विस्तृत जानकारी भी साझा की। साथ ही, उन्होंने बताया कि कैसे विद्यार्थी छोटे-छोटे प्रोजेक्ट्स के माध्यम से अपने कौशल को विकसित कर सकते हैं।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर श्री मिधात और चीफ टेक्निकल ऑफिसर श्री हमजा आलम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके सहयोग और मार्गदर्शन ने सेमिनार को और अधिक प्रभावी एवं ज्ञानवर्धक बनाया। सेमिनार में विश्वविद्यालय के संकाय सदस्यों और छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने विभिन्न प्रश्न पूछे और विशेषज्ञों से सीधे संवाद कर अपने संदेहों का समाधान किया। यह सेमिनार न केवल ज्ञानवर्धक रहा, बल्कि छात्रों के लिए एक प्रेरणादायक और इंटरैक्टिव अनुभव भी साबित हुआ।
