एक्सल के दो सीटों पर एक – एक उम्मीदवार जबकि ईआरसी के एक सीट पर तीन उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र लिये।


जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन में सेवानिवृत्ति के बाद रिक्त हुए तीन सीटों पर उप चुनाव के लिए सोमवार को कुल 5 नामांकन फार्म वितरित हुए। जिसमें एक्सल के दो सीटों के लिए महज दो ही नामांकन फार्म वितरित हुए। जबकि ईआरसी के एक सीट के लिए तीन उम्मीदवारों ने नामांकन फार्म लिये। चुनाव नियमावली के अनुसार सोमवार को वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन हुआ। चुनाव पदाधिकारी चिदानंद खंडई के हस्ताक्षर से वोटर लिस्ट के अंतिम सूची का प्रकाशन हुआ। 
क्षेत्र संख्या 04 एवं 05 ( एक्सल डिवीजन) से क्रमशः रविंद्र कुमार व सिंह बीके के द्वारा नामांकन फार्म लिये जाने से यह सुनिश्चित हो गया है कि दोनों उम्मीदवारों का नामांकन फार्म यदि सही पाया गया तो दोनों निर्विरोध निर्वाचित हो जाएंगे। जबकि क्षेत्र संख्या 49 ( ईआरसी ) पर तीन उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र लिये हैं। जिनका नाम इस प्रकार है विश्वनाथ घोष , सुनील कुमार प्रसाद एवं समरेश कुमार।
14 अप्रैल को नामांकन पत्र होगा जमा
14 अप्रैल को उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे के बीच कंपनी परिसर स्थित पुराना कैंटीन के निर्धारित काउंटर पर जमा सकेंगे। उसी दिन नामांकन पत्रों की जांच होगी तथा वैध उम्मीदवारों के नामों का प्रकाशन होगा।
