जमशेदपुर : आगामी थर्ड मार्च को टाटा साहब ( जेएन टाटा ) के जन्मदिन के अवसर पर निर्धारित महा रक्तदान कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय परिसर में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह समेत तमाम यूनियन पदाधिकारी , कमेटी मेंबर, आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य मौजूद थे।
महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि आगामी 3 मार्च को होने वाले रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक संख्या में रक्तदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित हो इसके लिए सभी लोग लगन से मेहनत करें। इस बार रक्तदान शिविर में 3000 यूनिट रक्त एकत्रित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह लक्ष्य सभी के सहयोग से ही हासिल किया जा सकता है। 
अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने कहा कि इस बार जेएन टाटा साहब के जन्मदिन को लेकर मजदूर भाईयों में खासा उत्साह है। यूनियन परिसर में टाटा साहब के प्रतीमा का अनावरण भी होगा। साथ ही वृहद रक्तदान कार्यक्रम भी निर्धारित है। अतः: कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी लोग जिम्मेदारी पूर्वक दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लें। बैठक में उपस्थित तमाम यूनियन पदाधिकारियों, कमेटी मेंबर तथा आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्यों ने पूरा सहयोग का भरोसा दिलाया।
बैठक का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया। जबकि धन्यवाद ज्ञापन एच एस सैनी ने किया।
