जमशेदपुर : टाटा स्टील फाउंडेशन के तत्वावधान में TSFIF हॉल, धातकीडीह में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें टाटा स्टील के विभिन्न विभागों से जुड़े स्वयंसेवकों को उनके सामाजिक कार्यों एवं योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
समारोह में टाटा स्टील हेड – ट्राइबल कल्चर जिरेन ज़ेवियर टोपनो ने स्वयंसेवकों को सम्मानित किया और उनके सामाजिक योगदान की सराहना की।
इस अवसर पर ईया फाउंडेशन से जुड़े टाटा स्टील के सभी कर्मचारी सदस्य भी शामिल हुए। स्वयंसेवकों को उनके निरंतर सामाजिक कार्यों, जनहितकारी गतिविधियों और समाज के प्रति समर्पण के लिए सम्मानित किया गया।
ईया फाउंडेशन के संस्थापक एवं टाटा स्टील, इक्विपमेंट मेंटेनेंस सर्विसेज डिपार्टमेंट, वैगन रिपेयर शॉप सेक्शन में कार्यरत दीपक मिश्रा ने टाटा स्टील फाउंडेशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि –
“यह सम्मान न केवल हमारे लिए बल्कि पूरे ईया फाउंडेशन परिवार के लिए गर्व की बात है। समाज सेवा के क्षेत्र में ऐसे प्रयास हमें और अधिक समर्पण व ऊर्जा के साथ कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।”
