जमशेदपु : 19 से 22 जनवरी 2026 तक चलनेवाली 36वां नेशनल टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए 36वां ऑल इंडिया इंडस्ट्रियल टेनिस बॉल क्रिकेट बोर्ड टीम के महिला और पुरुष टीम 17 जनवरी को नागपुर रवाना हुई । इस चैंपियनशिप के लिए श्रीनाथ यूनिवर्सिटी में 10 दिनों का सेलेक्शन कैंप आयोजित किया गया था जिसमें महिला और पुरुष टीमों के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया. चयनित महिला खिलाड़ियों में रिंकू तिवारी (कप्तान), उषा महतो, सुप्रिया जोंको, बैजन्ति तिरिया, सुखमति तिरिया, प्रीती डूंगडूंग, मोनिका सुंडी, रश्मि सोय, जे. वाणी श्री, कोमल कुमारी, चांदनी सिंह, आयशा कुमारी, अन्नू मौर्या, चिंता कुमारी, पूनम पूर्ती, तथा पुरुष टीम के लिए हेमन्त महतो (कप्तान), दीपक समद, संजय महतो, अमित राणा, मोहित तांती, प्रीतम मंडल, गगन महतो, प्रकाश मंडल, जुनैद अंसारी, शेख अलफैज़, सरफुद्दीन अंसारी, अर्नब चंदा, सागर महाकुर, बुधराम मुण्डा, हैं । कोच के रूप में सूर्यजीत सिंह तथा डॉ. प्रभात महतो इन टीमों की अगुवाई करेंगे जिसमें 11 लड़कियां और 8 लड़के, कुल 19 विद्यार्थी श्रीनाथ कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन और श्रीनाथ विश्वविद्यालय के हैं । विश्वविद्यालय प्रबंधन, कुलपति, कुलसचिव, श्रीनाथ कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन की प्राचार्या तथा सचिव रंजीत कुमार सिंह ने शुभकामनाओं के साथ टीम को विदा किया ।

