जमशेदपुर : जमशेदपुर का वायरल बॉय धूम का वीडियो इन दिनों देश विदेश में खूब वायरल हो रहा है। उसपे देश के सभी जगह खूब रिल्स बनाए जा रहे है, जो खूब वायरल हो रहे है। इस मौके पर शहर के कलाकारो द्वारा वायरल बॉय धूम पर वीडियो सॉन्ग लॉन्च किया है, जिसका नाम ” धूम वायरल भईल बा” है, इसे यू ट्यूब के अजीत अमन इंटरटेनमेंट पर लॉन्च किया गया है . इस सॉन्ग में झारखंड बिहार के चर्चित गायक अजीत अमन ने दी है, वहीं इसके निर्माण में डॉ. जेके देवांगन ने सहयोग किया है वहीं इसके गीतकार नजरूल हसन, निर्देशक मनोज पांडे, संगीत युवराज अनुभव है। गायक अजीत अमन ने बताया कि जमशेदपुर के लिए बहुत गर्व की बात है कि एक शहर का कचड़ा चुनने वाला लड़का पूरे देश में सनसनी बना है, हमारी पूरी कलाकारों की टीम ने गीत के माध्यम से वायरल बॉय धूम को सम्मान और उसकी आवाज को बुलंद कर रहे है, ताकि उसके भविष्य निर्माण के लिए समाज के लोग और सरकार आगे आए।

इस मौके पर जेकेपी देवांगन फिल्म्स के चेयरमैन जेके देवांगन जल्द ही वायरल बॉय धूम के जीवन पर फिल्म बनाएंगे , उन्होंने कहा कि शूटिंग जमशेदपुर और झारखंड के विभिन्न लोकेशन पर की जाएगी । वीडियो सॉन्ग के लॉन्चिंग पर डॉ. जेके देवांगन, गायक अजित अमन, सलमान खान , मनोज पांडे, दीपक मिश्रा, प्रतिमा देवांगन आदि उपस्थित थे ।
