जमशेदपुर : श्रीनाथ विश्वविद्यालय जमशेदपुर का प्रथम दीक्षांत समारोह का आयोजन 24 दिसंबर 2025 को विश्वविद्यालय परिसर में अत्यंत गरिमामय एवं भव्य रूप से होगा। यह ऐतिहासिक अवसर विश्वविद्यालय की अकादमिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगा। इस दीक्षांत समारोह में विभिन्न संकायों के स्मातक स्मातकोत्तर एवं शोध उपाधि प्राप्त विद्यार्थियों को विधिवत उपाधियाँ प्रदान की जाएँगी साथ ही विधार्थियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले को स्वर्ण पदक एवं विशेष पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।

प्रथम दीक्षांत समारोह में 2021 से लेकर 2023 अकॉदमिक सत्रों (2021/2022/2023) के विधार्थियों को डिग्री से सम्मानित किया जाएगा। कुल 529 डिग्रीयां प्रदान की जाएगी जिनमें 44 विधार्थियों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा। जिनमें अंग्रेजी के 4 विधार्थी, एजुकेशन के 1, पत्रकारिता एंव जनसंचार के 3, इकोनॉमिक्स के 2, भूगोल के 2, कॉमर्स एंड मैनेजमेंट के 11, आईटी के 5, मैथेमेटिक्स के 1, भौतिकी से 1, रसायन से 1, इंजीनियरिंग से 6 फाइन आर्टस से 2, योगा से 4, हिंदी में 1 और फॉर्मेसी से 1 इसके अलावा 121 स्मातकोत्तर, 169 स्मातक एंव 239 डिप्लोमा की उपाधि प्रदान की जाएगी। इस समारोह के द्वारा विधार्थियों के परिश्रम और प्रतिभा को विश्वविद्यालय द्वारा सम्मानित किया जाएगा। समारोह से विभिन्न संकायों के उतीर्ण विधार्थियों को उनके शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया जाएगा।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के माननीय कुलाधिपति, कुलपति, प्रतिकुलपति, विशिष्ट अतिथि, विश्वविद्यालय के शासी निकाय के सदस्य गणमान्य अतिथि, शिक्षाविद् अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहेंगे। दीक्षांत समारोहमें मुख्य अतिथि के रुप में माननीय राज्यपाल, झारखंड, श्री संतोषकुमार गंगवार की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। जिसमें वे विद्यार्थियों को जीवन करियर और सामाजिक उत्तरदायित्वों के प्रति प्रेरित करेंगे। इस अवसर पर अभिभावकगण भी उपस्थित रहेंगे।
