झारखंड : चतरा को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि पत्थलगड्डा थाना अंतर्गत ग्राम लेम्बाईया के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री की जा रही है। प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महोदय, सिमरिया के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल गठित कर छापामारी की गई जिसके दौरान ग्राम लेम्बाईया जाने वाली सड़क पर तालाब के पास एक व्यक्ति को अवैध ब्राउन शुगर 12.1 ग्राम एवं एक मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

पत्थलगड्डा थाना कांड संख्या – 42/2025, दिनांक – 26.09.2025, अंतर्गत धारा – 111(2)(b) BNS एवं 17(b)/18(b)/21(b)/25/27/28/29 NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है।
जप्त सामानों की विवरणी :–
01. अवैध ब्राउन शुगर कुल वजन 12.1 ग्राम ।
02. एक रियलमी कंपनी का एण्ट्रॉयड मोबाईल ।
छापामारी दल में शामिल सदस्य :–
01. शुभम कुमार खण्डेलवाल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिमरिया
02. पु0अ0नि0 राकेश कुमार थाना प्रभारी, पत्थलगड्डा ।
03. पु0अ0नि0 विजय कुमार ।
04. स0अ0नि0 प्रदीप कुमार सिंह ।
05. पत्थलगड्डा थाना सशस्त्र बल ।
