मुरी : वर्तमान जेएलकेएम नेता देवेन्द्र नाथ महतो का जन्मदिन 5 जनवरी को झारखंड के विभिन्न जगहों में मनाया गया। उनके स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्वल भविष्य का कामना किया गया। सिमडेगा बानो, खूंटी, रांची , कांके, बुढ़मू, सिल्ली, ओरमांझी, सिकीदिरी इत्यादि जगहों पर देवेन्द्र नाथ महतो के समर्थक केक कटिंग करके जन्मदिन मनाया ।देवेंद्र नाथ महतो महर्षि वाल्मीकि विकलांग एवं अनाथ कल्याण सेवा आश्रम, सहेदा, हरातू, सिकीदिरी रांची पहुंचकर अनाथ और विकलांग बच्चों के बीच कॉपी, कलम, पेंसिल, रबर, कटर इत्यादि शिक्षण सामग्री का वितरण कर समाज में साकारात्मक संदेश दियाअनाथ आश्रम संचालक मंगलदेव ने बताया कि हर व्यक्ति को देवेन्द्र नाथ महतो जैसा अपना जन्मदिन को यादगार बनाना चाहिए, आज शिक्षण सामग्री प्राप्त कर सभी अनाथ बच्चों का चेहरा खिल गया ।
देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि आज हमारा झारखंड प्रदेश के हजारों माशूम अपने मां बाप के गोद में खेलने – कूदने के समय अनाथ हो जाते हैं उनके पालन- पोषण, देख – भाल, शिक्षा- दीक्षा के लिए कोई नहीं रहता है उनको भी शिक्षा का अधिकार है, आज अपने जन्मदिन पर शिक्षण सामग्री वितरण करते हुए अनाथ बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाया जिससे मन अभिभूत हो गया, अनाथ बच्चों का भी शिक्षा का अधिकार है ये सभी कल के कर्णधार हैं, आने वाले दिनों में कोई भी अनाथ बच्चे शिक्षा से वंचित न हो इसको लेकर संघर्ष किया जायेगा। सबको शिक्षित करके ही झारखंड राज्य को आगे बढ़ाया जा सकता है।
रिपोर्ट : रिंकी कुमारी ( सिल्ली संवाददाता)
