मुरी : तमाड़ अंचल किसान सभा का सम्मेलन सम्पन्न, लोधरो मुंडा – अध्यक्ष, जेहरू लाल मुंडा -सचिव, मनबोध मुंडा- कोषाध्यक्ष, सहदेव मुंडा, करमसिह मुंडा -उपाध्यक्ष, जयपाल सिंह मुंडा,हृदय मुंडा संयुक्त सचिव चुने गए। झारखंड राज्य किसान सभा तमाड़ अंचल किसान सभा का सम्मेलन घनश्याम सिंह सिंह मुंडा नगर, उमापति मुंडा मंच टोड़ाग मैदान में लोधरो मुंडा एवं जेहरूलाल मुंडा क अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए झारखंड राज्य किसान सभा के राज्य अध्यक्ष सुफल महतो ने कहा सरकार द्वारा घोषित एम् एस पी 24 रू 50 पैसा के बजाय 15 रू 17 रू यानि परति क्विंटल 750 रू से 950 रू कम दाम में किसान धान बेचने के लिए मजबूर हैं।


किसान सभा धान लूट के खिलाफ प्रखंड कार्यालय एवं लैंप्स – पैक्स के समक्ष डेरा डालो आन्दोलन चलाने का निर्णय लिया गया। मोदी सरकार ने 4 लेबर कोड, कृषि और बिजली विधेयक, तथा मनरेगा खत्म कर बी,भी,राम जी कानून लाकर देश के किसानों का कमर तोड़ देगा, लगातार बढ़ रही किसान आत्महत्याएं, हाथियों का आतंक, जबरन जमीन अधिग्रहण के खिलाफ किसान सड़कों पर है तत्पश्चात तमाड़ अंचल किसान कमिटी का चुनाव किया गया। लोधरो मुंडा – अध्यक्ष, जेहरूलाल मुंडा- सचिव,मनबोध मुंडा – कोषाध्यक्ष, सहदेव मुंडा, करमसिह- उपाध्यक्ष, जयपाल सिंह मुंडा, हृदय मुंडा – संयुक्त सचिव एवं विशेश्वर महतो,भिडराय मुंडा शिवेशवर मुंडा, रामशंकर मांझी, पूर्ण लोहरा रंगलाल मुंडा,पितमबर मुंडा,गौर मोहन मुंडा,डुटू स्वासी अंचल कौंसिल सदस्य चुने ।
सम्मेलन के समाप्ति के पश्चात अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प का पूतला दहन किया गया। झारखंड राज्य किसान सभा के राज्य अध्यक्ष सुफल महतो ने सम्बोधित करते हुए कहा कि बेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो एवं उनकी पत्नी सिलिया फोलोरेस को बेनेजुएला में घुस कर अमेरिकी सैनिकों द्वारा उठा ले जाना, एवं हिरासत में लेना बेनेजुएला संप्रभुता पर खुला हमला है, बेनेजूएला की घटना का विश्व भर में निंदा तथा विरोध प्रदर्शन जारी है। यह घटना साम्राज्यवादी अमेरिका की दादागिरी का एक और नमूना है।
अमेरिकी साम्राज्यवाद मुर्दाबाद, वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो एवं उनकी पत्नी सिलिया फोलोरेस को मुक्त करो, वेनेजुएला की संप्रभुता पर हमला नहीं चलेगा, अमेरिकी दादागिरी नहीं चलेगा, मोदी सरकार का वेनेजुएला पर घुटना टेकू नीति नहीं चलेगा आदि नारे लग रहे थे।
रिपोर्ट : रिंकी कुमारी ( सिल्ली संवाददाता)
