मुरी : सिल्ली के पिस्का पंचायत अन्तर्गत लोसेरा तलाब बांध से पिस्का को जोड़ने वाली कच्ची सड़क को बनाने को लेकर ग्रामीण बिधायक अमित महतो से मिल कर समस्या रखी। पूर्व मुखिया राजेश मांझी ने बताया कि पिस्का और लोसेरा के रास्ते काफी साटकट है ग्रमीण का आना जाना भी है। रास्ते के आसपास कई घर भी है कच्ची और उबड खाबड़ पत्थरीली होने के कारण पैदल यात्री, साईकिल मोटर साइकिल से आने जाने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। राजेश मांझी ने ध्यान को आकृष्ट करते हुए बताया कि लोसेरा में कई रास्ते पर पहले से पीसीसी बना है। फिर उसी पर पुनः पीसीसी बना दिया गया। जहाँ ज्यादा जरुरत है वहाँ किसी का ध्यान नही पड़ता है। ग्रामीण आक्रोश में बोले कि अगर हमलोग का रास्ता नहीं बना तो दुसरा जगह शिलान्यास किए पीसीसी बनने नहीं देगे।


रिपोर्ट : रिंकी कुमारी ( सिल्ली संवाददाता)
