गिरिडीह : वाहन चेकिंग अभियान के दौरान सरिया थाना क्षेत्र अन्तर्गत दो अलग अलग स्थानों से एफएसटी की टीम ने मंगलवार को लाखों रुपए बरामद किया है। सबसे पहले पुलिस ने सरिया राजधनवार मुख्य मार्ग में शिव मंदिर के सामने झरी मंडल के मोटरसाइकिल के डिक्की से 4,45,000 रूपये और दूसरा गुरुद्वारा के सामने अर्जुन मोदी के मोटरसाइकिल डिक्की से 2 लाख रुपए जप्त किया गया।
Advertisements

बताया गया कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में दो स्थानों पर जांच अभियान के दौरान बाइक डिक्की से रूपयो की बरामदगी की गई। एफएसटी की टीम बाईक चालक से पूछताछ कर रही है। वहीं जप्त पैसे की वैधता की जांच कर रही है।

