मुरी : सिल्ली पुलिस के द्वारा 1 अप्रैल को गुप्त सूचना के आधार पर एवं वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के निर्देश अनुसार सिल्ली प्रखंड अंतर्गत रामपुर के रामपुर चौक से बलराम साहू एवं प्रकाश साहू के होटल से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। इस संबंध में सिल्ली थाना प्रभारी के द्वारा सनहा दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी नवीन कुमार के अनुसार सूचना मिलते ही मामले को संज्ञान में लेते हुए थाना प्रभारी ने छापामारी दल का गठन किया एवं आवश्यक कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब दोनो दुकानों से बरामद किया गया।

इस छापामारी दल में पुलिस अवर निरीक्षक रामदेव कुमार यादव, पुलिस अवर निरीक्षक मुकेश कुमार कुशवाहा, सशस्त्र बल के हवलदार विद्या प्रसाद, महेश्वर महतो, मुकेश कुमार सिंह, मानसचंद्र गगन समेत काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर मुरी सिल्ली अंतर्गत कुल चार वाइन शॉप संचालित है जो इन दुकानदारों को मोटी रकम कमाने के चक्कर में एवं सेल दिखाने के चक्कर में अंग्रेजी शराब थोक के थोक उपलब्ध कराते हैं जबकि इसके पास केवल खुदरा बिक्री अधिकार है। वाइन शॉप वाले गांव देहात के छोटे-छोटे नाश्ता दुकान वाले को भी शराब बेचने के लिए प्रेरित करते हैं। साथ ही साथ प्रत्येक लाइन होटलो में भी शराब उपलब्ध कराए जाते हैं।
रिपोर्ट : रिंकी कुमारी
