मुरी : श्री धर्मस्थला मंजूनाथेश्वर शिक्षण ट्रस्ट एवं केनरा बैंक द्वारा संचालित रूडसेट संस्थान सिल्ली राँची में 31 दिवसीय महिला वस्त्र निर्माण(Women’s Tailor) प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 09.04.2026 दिन से शुरू होने जा रहा है I ग्रामीण क्षेत्र के इच्छुक बेरोजगार महिलाएं जिनका उम्र 18 से 45 वर्ष के बीच है तथा वे प्रशिक्षण लेकर अपना स्वयं का स्वरोजगार करना चाहती हैं वे रूडसेट संस्थान कार्यालय मे संपर्क कर अपना नामांकन करा सकते हैं। यह प्रशिक्षण पूर्णतःनिःशुल्क होगा। प्रशिक्षण लेने के लिए आधार कार्ड, राशन कार्ड, बीपीएल कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड,शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक,महिला समूह कोड आदि फोटो कॉपी डाक्यूमेंट साथ में लाना आवश्यक है। विशेष जानकारी के लिए संपर्क नंबर 7820953480, 9523381187,9308544400,7370885508,


रिपोर्ट : रिंकी कुमारी
