राँची : झारखण्ड मे मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के लिए खुशखबरी आ गई है. नए लाभुकों को आवेदन करने के लिए हर जिले में कैंप लगाने की तैयारी विभाग की ओर से की जा रही है. राज्य सरकार 18 नवंबर 2025 से मंईयां सम्मान योजना के लिए नए आवेदन स्वीकार करना शुरू करेगी. ऐसे में जिन बेटियों/महिलाओँ की उम्र 18 वर्ष है औऱ अबतक किसी कारणवश आवेदन नहीं कर पायीं है उनके लिए ये सुनहरा मौका है. मंईयां सम्मान योजना से छूटी महिलाओं के नए आवेदन स्वीकार करने के लिए प्रत्येक ज़िले में पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित किए जाएंगे, जहां महिलाएं निःशुल्क आवेदन कर सकती हैं. सरकार ने इस योजना का लाभ उठाने के लिए कुछ शर्तें जारी की हैं, जिन्हें आपको योजना का लाभ उठाने से पहले समझना होगा.
दरअसल राज्य सरकार की ओर से 18 नवंबर से आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम शुरू होगा. इस दौरान मंईयां योजना के लिए भी आवेदन लिए जाएंगे. जिन महिलाओं को मंईयां योजना का लाभ नहीं मिला है वैसी महिलाएँ कैंप में अपना आवेदन जमा कर सकती हैं. मंईयां सम्मान योजना के लिए आवेदन करने के लिए आपको आवेदन पत्र की आवश्यकता होगी. आप आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं. फॉर्म डाउनलोड और प्रिंट करने के बाद, आपको सबसे पहले उसे भरना होगा और आवश्यक दस्तावेज़ तैयार रखने होंगे. फिर आप आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन कर सकते हैं या अपने नज़दीकी ब्लॉक कार्यालय में जाकर फॉर्म भर सकते हैं.
आधिकारिक वेबसाइट और ऑनलाइन (online) आवेदन
- झारखंड सरकार ने इस योजना के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://mmmsy.jharkhand.gov.in लॉन्च की है. इस वेबसाइट पर जाकर महिलाएं ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं और योजना से संबंधित पीडीएफ फॉर्म डाउनलोड कर सकती हैं.
- आवेदन के लिए सबसे पहले आपको मईया सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.
- इसके बाद होम पेज पर पहुंचने के बाद आपको CSC Login/Operator Login का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करना है.
- अब आपके सामने लॉगिन पेज खुलेगा जहां आपको अपनी जानकारी डालकर लॉगिन करना होगा.
मंईयां सम्मान योजना के लिए ऐसे करें आवेदन
1.आधार कार्ड
2.मतदाता पहचान पत्र (Voter ID)
3.राशन कार्ड
4.पैन कार्ड
5.बैंक खाता पासबुक की फोटोकॉपी
6.पासपोर्ट साइज फोटो
7.मोबाइल नंबर
8.हस्ताक्षर
9.ईमेल आईडी (यदि उपलब्ध हो)
10.आवेदन फार्म
