हजारीबाग : जिले में साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। दिनांक 16.11.2025 को शाम करीब 07 बजे पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि काले रंग के बिहार नंबर के चारपहिया वाहन में सवार दो व्यक्ति मुफसिल थाना क्षेत्र के ग्राम डुमर में ग्रामीणों से उनके बैंक खाते और एटीएम कार्ड संग्रह कर रहे हैं। सूचना के अनुसार, इन खातों में साइबर अपराध का पैसा आता है जिसे ये आरोपी साइबर गिरोह को सौंपते हैं।

सूचना के सत्यापन के लिए अपर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर), हजारीबाग के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा सरौनी खुर्द जंगल के पास हुंडई ALCAZAR (BR02BG-7005) और ब्रेज़ा (JH10DE-5254) वाहनों को रोककर जांच की गई। ALCAZAR वाहन से दो व्यक्तियों (1) राजू वर्मा एवं (2) शिवा कुमार को पकड़ा गया। तलाशी में 19 एटीएम कार्ड, बैंक दस्तावेज, तथा ₹1,50,000/- नकद बरामद किए गए। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि ये एटीएम विभिन्न व्यक्तियों से झांसा देकर लाए गए हैं और साइबर अपराधियों द्वारा भेजे गए पैसों को निकालकर कमीशन देने का काम करते हैं।
गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर छापामारी दल ने आगे कार्रवाई करते हुए दो अन्य व्यक्तियों —
(1) मो. जाकिर अंसारी (गिरिडीह)
(2) तस्लीम अंसारी (देवघर) — को भी गिरफ्तार किया तथा उनके पास से ब्रेज़ा वाहन JH10DE–5254 बरामद किया। दोनों पेशेवर साइबर अपराधी हैं।
इस संबंध में मुफसिल थाना कांड संख्या 192/25, दिनांक 17.11.2025 के तहत मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी
1. तस्लीम अंसारी, 24 वर्ष, पिता–शेर अली, ग्राम–बंसमी, थाना–मार्गो मुंडा, जिला–देवघर
2. राजू वर्मा, 36 वर्ष, पिता–शंकर वर्मा, ग्राम–सिंदूर, थाना–कोर्रा, जिला–हजारीबाग
3. शिवा कुमार, 36 वर्ष, पिता–कुलेश्वर महतो, ग्राम–हनुमान नगर, थाना–बड़ाबाजार ओपी, जिला–हजारीबाग
4. मो. जाकिर अंसारी, 28 वर्ष, पिता–दाउद मियां, ग्राम–फुलझरिया, थाना–अहिल्यापुर, जिला–गिरिडीह
बरामद सामग्री
1. स्मार्टफोन – 11 पीस
2. सिम कार्ड – 06 पीस
3. एटीएम/डेबिट कार्ड – 19 पीस
4. हुंडई ALCAZAR – BR02BG–7005
5. ब्रेज़ा – JH10DE–5254
6. नकद ₹1,50,000/- (₹500 के 300 नोट)
छापामारी दल
1. अमित आनंद, भा.पु.से., अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर
2. पु.नि. विद्यावती ओहद्वार, पुलिस निरीक्षक, चुरचू
3. पु.अ.नि. रौशन वर्णवाल, थाना प्रभारी, मुफसिल
4. पु.अ.नि. इकबाल हुसैन, थाना प्रभारी, दारू
5. पु.अ.नि. सुजीत कुमार, साइबर थाना
6. पु.अ.नि. दीपक कुमार, साइबर थाना
7. तकनीकी शाखा, हजारीबाग
8. सशस्त्र बल, मुफसिल थाना
हजारीबाग पुलिस साइबर अपराध के विरुद्ध लगातार अभियान चलाते हुए कठोर कार्रवाई जारी रखे हुए है।
