मुरी : 15 मार्च 2026 को माकपा एवं झारखंड राज्य किसान सभा के तत्वावधान में भारत बंद गोलीकांड के शहीद शशोधर मुंडा का शहादत दिवसशशोधर मुंडा प्रतिमा स्थल जिंतु में सम्मान पूर्वक मनाया गया। ज्ञातव्य है कि 15 मार्च 1988 को जनविरोधी नीतियों के खिलाफ भारत बंद के शांतिपूर्ण जुलूस पर सोनाहातु बाजारटांड़ के पास पुलिस द्वारा 25 राउंड गोलियां चलाई गईं थीं जिसमें शशोधर मुंडा शहीद तथा संजोती देवी,तिरलोक मुंडा, गुरचरण महतो, रबिंद्र ज्ञानी,सांकरा मुंडा,नथन महतो 12 लोग गोलीकांड में गंभीर रूप में घायल हुए थे । भारत बंद में सोनाहातु पुलिस गोलीकांड को बी,बी,सी, सहित देश-भर के समाचार पत्रों में प्रमुखता से छापा था।

शहीद दिवस के अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए झारखंड राज्य किसान सभा के राज्य संयुक्त सचिव सह जिला सचिव रतन महतो ने संबोधित करते हुए कहा किसान – मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ आहुत भारत बंद के शांतिपूर्ण जुलूस पर 15 मार्च 1988 में पुलिस गोलीकांड में शहीद शशोधर मुंडा एवं 12 गंभीर रूप से घायल साथियों को सदैव याद किया जाएगा, उन्होंने 24 मार्च 2026 को किसान – मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ दिल्ली रैली का आव्हान किया। इसके अलावे जिला किसान कोंसिल सदस्य घुरन पातर, नौजवान सभा के नेता दिनेश महतो, किसान सभा प्रखंड सचिव बसंत मुंडा, जगदीश मुंडा, तिरलोक मुंडा ,पुरणचंद मुंडा , अजमबर मुंडा,गिरीधारी महतो,सिताराम महतो,एतवारी देवी,सुनिया देवी,सरी देवी,मिना देवी आदि ने संबोधित किया। शहीद शशोधर मुंडा अमर रहे, गैस मुल्य वृद्धि नहीं चलेगा, बिज और बिजली विधेयक वापस लो,4 लेबर कोड रद्द करो, अमेरिका – भारत व्यापार समझौता नहीं चलेगा, युद्ध नहीं शान्ति चाहिए,24 मार्च को दिल्ली चलो आदि नारे लग रहे थे।
रिपोर्ट: रिंकी कुमारी
