रांची : जिला प्रशासन ने रांची शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान चार वाहन जब्त किए गए। शराब पीकर वाहन चलाने वालों का बड़े पैमाने पर चालान किया गया। गोंदा, जगरनाथपुर, कोतवाली (चुटीया), लालपुर, खेलगाँव, पंड़रा एवं डेली मार्केट, डोरंडा थाना क्षेत्र में ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ अभियान चलाया गया। ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ अभियान में कार्रवाई करते हुए 4 वाहनों को जब्त करते हुए अभियोजन के लिए न्यायिक दंडाधिकारी को प्रतिवेदन भेजने की कार्रवाई की जा रही है। ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ अभियान में शहर के विभिन्न थाना क्षेत्र में 299 वाहन चालकों की जांच की गई। इसमें 4 लोग ड्रंक एंड ड्राइव में पॉजिटिव पाए गए, जिस पर उनपर चालान किया गया।

