मूरी : सोनाहातु पूज्य गुरुदेव राष्ट्रीय संत असंग देव जी के सत्संग के समापन अवसर पर आज सोनाहातु के बाजारटांड़ में जेएलकेएम केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जेएलकेएम और सामाजिक कार्यकर्ता बबड़ी संख्या में भाग लिया। रक्तदाताओं ने उत्साह एवं जागरूकता के साथ भाग लिया।
यह रक्तदान शिविर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो के नेतृत्व में आयोजित किया गया। शिविर में स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर सुरक्षित रूप से रक्त संग्रह किया गया।

इस अवसर पर स्वयं रक्तदान करते हुए देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि “रक्तदान एक महादान है, जो किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है। समाज में रक्तदान के प्रति सही जानकारी और जागरूकता होना अत्यंत आवश्यक है। 18 – 60 वर्ष के हर स्वास्थ्य व्यक्ति को रेगुलर रक्तदान करना चाहिए, रेगुलर रक्तदान सेवा दूसरों के जीवन बचाने के अलावा अपना शरीर को स्वास्थ्य रखने का कार्य भी है ।
शिविर में उपस्थित लैब टेकनिशियन रवि महतो ने जानकारी देते हुए बताया कि कुल 56 यूनिट रक्त संग्रह किया गया, जो सदर अस्पताल, रांची के ब्लड सेंटर को सोंपा गया। जहां से जरूरतमंदों को उनके रक्त ग्रुप के अनुसार रक्त प्रदान किया जाएगा।
रक्तदान शिविर में धनेश कुशवाहा 42 वां बार, सुरेंद्र महतो 22 वां बार , रूपेश कुशवाहा 15 वां बार , हरेश महतो 25 वां बार रक्तदान किया इसके अलावा अजित महतो, सुभाष महतो, राजीव महतो, गणेश महतो, पंकज महतो, जय महतो, रवीन्द्र महतो, बुद्धेश्वर महतो, योगेश दास, दिनेश ठाकुर, प्रकाश, बासुदेव, रामपद, रोहित, जितेंद्र के अलावा अन्य 56 लोगों ने रक्तदान किया।
रिपोर्ट: रिंकी कुमारी
