खूँटी : सोमा मुंडा हत्याकांड के विरोध में 17 जनवरी को संपूर्ण झारखण्ड बंद का ऐलान, आदिवासी संगठनों ने उठाई न्याय की मांग।कल आदिवासी संगठनों ने झारखण्ड बंद का आह्वान किया है। खूंटी निवासी पड़हा राजा सोमा मुंडा की निर्मम हत्या और राज्यभर में आदिवासी जमीन की हो रही लूट के विरोध में आज राँची में मशाल जुलूस निकाला है। कल 17 जनवरी को सम्पूर्ण झारखण्ड बंद रखा है। बंद के दौरान राज्य के सभी स्कूल–कॉलेज, व्यवसायिक प्रतिष्ठान, ऑटो-रिक्शा, व्यापारी संघ समेत आम जनता से पूर्ण समर्थन की अपील की गई है।
Advertisements

